शिगला-शनेरी और डंसा-पनौली सड़क खस्ताहाल
उपमंडल रामपुर मे शिगला-शनेरी और डंसा-पनौली सड़कें खस्ताहाल हैं।
By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 07:48 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 06:13 AM (IST)
संवाद सूत्र, डंसा : उपमंडल रामपुर मे शिगला-शनेरी और डंसा-पनौली सड़कें खस्ताहाल हैं। इन दोनों सड़कों को ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से सेब सीजन शुरू होने से पहले सुधारने की मांग की है। डंसा पंचायत प्रधान पदमा कुमारी, उपप्रधान विशंबर दास, किशोरी लाल मेहता, लक्ष्मी नंद, शिशु पाल जोक्टा, कमलेश ठाकुर, दिनेश, बाला नंद, रंजना शर्मा, राकेश नेगी, अनिता ने कहा कि क्षेत्र में सेब सीजन शुरू होने वाला है और डंसा-पनौली सड़क बहुत ही खस्ताहाल है।
सेब सीजन के दौरान वाहनों को फंसना आम है, जिसका खामियाजा सेब बागवानों को भुगतना पड़ता है। वहीं, दूसरी ओर शिगला-शरेरी सड़क पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के कारण सड़क पर फिसलन भी अधिक हो जाती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें