हेल्पलाइन पर मदद की गुहार लगाने वालों की तुरंत करें सहायता
जागरण संवाददाता शिमला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने शिमला जिले में कोरोना संक्र
जागरण संवाददाता, शिमला : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने शिमला जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर चिता प्रकट की है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करने को कहा है। उन्होंने कहा कि गांधी हेल्पलाइन से जो भी व्यक्ति संपर्क कर किसी भी सहयोग या सहायता की गुहार लगाते हैं उन्हें तुरंत सहायता उपलब्ध करवाई जानी चाहिए। सोमवार को शिमला जिला कांग्रेस कमेटी शहरी व ग्रामीण के पदाधिकारियों की ऑनलाइन बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में कांग्रेस ने पूर्व की भांति कोरोना प्रभावित लोगों की हर प्रकार की मदद का बीड़ा उठाया है जिसे सफलता पूर्वक पूरा करना है।
उन्होंने कहा कि गांधी हेल्पलाइन लोगों की सेवा का एक प्रमुख केंद्र है और सेवा, समर्पण व सदभाव के प्रण को पूरा करना है। उन्होंने कहा कि सभी ब्लॉकों को गांधी हेल्पलाइन के तहत की गई दैनिक सेवा का पूरा ब्योरा रखते हुए इसकी जानकारी प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में स्थापित गांधी हेल्पलाइन कंट्रोल रूम को देनी होगी। इस दौरान जिला में हाल ही में हुई भारी वर्षा व ओलावृष्टि से हुए बागवानों व किसानों के नुकसान पर भी चर्चा की गई।
बैठक में शिमला जिला कांग्रेस कमेटी शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत सिंह छाजटा, ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण गोपाल शर्मा, ठियोग अध्यक्ष कवंर नरेंद्र सिंह, रोहड़ू अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला, रामपुर अध्यक्ष साहिब सिंह मेहता, कुसम्पटी अध्यक्ष रामकृष्ण शांडिल, जुब्बल कोटखाई अध्यक्ष मोती लाल देरटा, चौपाल अध्यक्ष सुरेंद्र मेहता, कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रभारी गंगूराम मुसाफिर, कांग्रेस महासचिव चेतराम ठाकुर, ठाकुर सिंह भरमौरी, जगत सिंह नेगी, रवि ठाकुर, दवेंद्र जग्गी, हरिकृष्ण हिमराल, अमित नंदा, सत्यजीत नेगी, अतुल शर्मा, आशा कवंर, राजेंद्र वर्मा, विश्वराज चौहान, पवन चौहान व राजीव वर्मा ने बैठक में भाग लिया।