Move to Jagran APP

Himachal weather update: हिमाचल में अचानक बदला मौसम का मिजाज, बारिश से ठिठुरन बढ़ी

Himachal weather updateहिमाचल में रविवार को कई स्‍थानों पर बारिश होने से ठिठुरन बढ़ गई है। सोमवार को भी कुछ क्षेत्रों में वर्षा की संभावना है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Mon, 30 Sep 2019 07:56 AM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2019 07:56 AM (IST)
Himachal weather update: हिमाचल में अचानक बदला मौसम का मिजाज, बारिश से ठिठुरन बढ़ी
Himachal weather update: हिमाचल में अचानक बदला मौसम का मिजाज, बारिश से ठिठुरन बढ़ी

शिमला, राज्य ब्यूरो। Himachal weather update हिमाचल में मौसम  ने अचानक करवट बदल ली है। रविवार को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात व निचले क्षेत्रों में बारिश होने से ठिठुरन बढ़ गई है। लाहुल-स्पीति जिला के केलंग से ज्यादा ठंडा शिमला रहा। इस साल यह रिकॉर्ड बना है। केलंग अधिकतर प्रदेश में सबसे ठंडा रहता है।

loksabha election banner

शिमला के कुफरी में 10.8, शिमला शहर में 15.8 व केलंग का अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तीन दिन में शिमला के तापमान में छह डिग्री गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई है। 

रविवार को किन्नौर जिला के रिकांगपिओ, लाहुल स्पीति व कुल्लू जिला के रोहतांग दर्रे सहित चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। धर्मशाला में सबसे अधिक बारिश 29, सोलन में 22, सिरमौर के राजगढ़ और शिमला में 18-18 मिलीमीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में वर्षा की संभावना जताई है। 

एक सप्ताह बाद लौटेगा मानसून

मानसून को लौटने में अभी एक सप्ताह का समय लगेगा। अमूमन 15 सितंबर तक मानसून लौट जाता है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना जिला में 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भूस्खलन से कई जगह सड़कें बंद, तीन मकानों को नुकसान 

भूस्खलन से सिरमौर जिला के संगड़ाह में छह, नाहन में चार और शिलाई की दो सड़कें बंद रही। चंबा जिला में सिहुंता-चुवाड़ी मार्ग लाहड़ू के पास पहाड़ी दरकने से एक घंटा बंद रहा। मंडी जिला के स्नोर घाटी के ज्वालापुर गांव में एक मकान बारिश से ढह गया व सात लोग घायल होगा। कांगड़ा जिला के मर्नंसबल व भाडल देवी गांव में मकान पर बिजली गिरने से चार लोग बेहोश हो गए। अभी तक प्रदेश में बरसात के दौरान 1219 करोड़ का नुकसान हो चुका है। 

कहां कितनी बारिश

स्थान           वर्षा

धर्मशाला       29

सोलन           22

बिलासपुर      21

शिमला         18

राजगढ़         18

कल्पा           5.2

भुंतर             02

हिमाचल की अन्य खबरें पढऩे के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.