Move to Jagran APP

बाजार बंद को व्यापारियों का मिला साथ

कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद सरकार की ओर से कई पाबंदियां लगाई गई हैं। इसका असर रविवार को बाजार में दिखा। शिमला में बाजार बंद रहे और लोग भी घर से कम ही निकले।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 04:10 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 04:10 PM (IST)
बाजार बंद को व्यापारियों का मिला साथ
बाजार बंद को व्यापारियों का मिला साथ

जागरण संवाददाता, शिमला : कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद सरकार की ओर से कई पाबंदियां लगाई गई हैं। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने सप्ताह में एक दिन बाजार बंद रखने का आदेश जारी किया है। शिमला शहर के व्यापारियों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया और दुकानें बंद रखीं। शहर के मुख्य बाजारों राम बाजार, लोअर बाजार, गंज बाजार में क‌र्फ्यू जैसे हालात थे। यहां पर केवल दूध, ब्रेड और दवा की दुकानें खुली थीं। अन्य सभी दुकानें बंद थीं।

loksabha election banner

उपनगरों में भी इसी तरह की व्यवस्था देखने को मिली। व्यापार मंडल ने खुद ही सभी कारोबारियों को प्रशासन के इस फैसले को सख्ती से लागू करने की अपील की थी। कारोबारियों के अलावा शहर के लोगों ने भी इसका गंभीरता से पालन किया। कोरोना के खतरे से खुद को बचाने के लिए अधिकतर लोग घरों में ही रहे। सुबह से ही शहर में लोगों की आवाजाही कम रही। बाजार सुनसान दिखे। अन्य दिनों में भीड़ रहने वाले लोअर बाजार और गंज बाजार में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। लोगों को बाजार बंद होने की सूचना पहले से थी।

शहर के अलावा कई सार्वजनिक स्थानों पर भी सन्नाटा दिखा। सुबह के समय केवल खाने-पीने, दूध, ब्रेड, दवाओं और सब्जी की ही दुकानें ही खुली थीं। दोपहर एक बजे के बाद इन्हें भी बंद कर दिया गया। उपनगरों में भी सभी दुकानें बंद रहीं। बाजार बंद रहने के कारण कम ही वाहन सड़कों पर दिखे। बसों में भी भीड़ काफी कम रही। हिमपात के चलते पिछले सप्ताह पर्यटकों की आवाजाही काफी ज्यादा बढ़ गई थी। इस रविवार को पर्यटकों की आमद काफी कम देखी गई। घर पर रहकर बिताया दिन

छुट्टी के दिन रविवार को शिमला के बाजारों में काफी भीड़ रहती थी। संडे मार्केट लगने के कारण काफी ज्यादा लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। लोग बच्चों को घुमाने के लिए शहर के मंदिरों और बाजार का रुख करते थे। प्रशासन ने पहले ही अधिसूचना में स्पष्ट कर दिया था कि बाजार में कौन सी दुकानें कितने बजे तक खुली रहेंगी। बाजार बंद के निर्देश के कारण लोगों ने रविवार का दिन घर पर रहकर बिताया। ज्यादातर लोगों ने घरों में टीवी देखकर दिन बिताया। कई लोगों ने अपने बच्चों के साथ लूडो व कैरम खेला। व्यापार मंडल ने भी लोगों से बाजार बंद का सहयोग करने की अपील की थी। प्रशासन ने रविवार को बाजार पूरी तरह बंद रखने का निर्देश दिया था। व्यापारियों को पहले ही इस संबंध में सूचित कर दिया गया था। सभी व्यापारियों ने नियमों का पालन करते हुए दुकानें बंद रखीं। इसके लिए वह सभी व्यापारियों और कारोबारियों का आभार व्यक्त करते हैं।

- संजीव ठाकुर, अध्यक्ष शिमला व्यापार मंडल।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.