शिमला से ज्यादा ठंडे सोलन व ऊना
प्रदेश में शनिवा को ऊंचे क्षेत्ररों में हल्की बर्फबारी हुई है जिससे कल्पा में 2 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। मोसम विभाग ने 26 जनवरी को एक दो स्थानों पर बर्फबारी व वर्षा की संभावना जताई है जबकि प्रदेश मे मौसम के साफ रहने की संभावना है।
राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल में शनिवार को ऊंचे क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। कल्पा में दो सेंटीमीटर हिमपात जबकि शिमला में शाम के समय बारिश हुई। सोलन में शिमला से ज्यादा ठंडी रातें हैं। शिमला से ज्यादा ठंडे सोलन और ऊना रहे। प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर धूप खिलने से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हुई है।
केलंग में न्यनूतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग ने 26 जनवरी को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बर्फबारी व बारिश की संभावना जताई है। अन्य स्थानों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। विभाग के अनुसार 27 जनवरी से मौसम के तेवर कड़े हो सकते हैं। इस कारण 27, 28 और 29 जनवरी को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में अधिकतर स्थानों पर बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में अधिकतर जगह बारिश होने की संभावना है। कहां कितना रहा तापमान
स्थान,न्यूनतम,अधिकतम
केलंग,-8.3,-3.2
कल्पा,-5.0,-0.3
मनाली,0.8,12.2
सोलन,2.5,22.2
ऊना,5.0,21.8
डलहौजी,5.1,10.0
शिमला,5.7,14.5
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)