Move to Jagran APP

दिव्यांग व गरीब बच्चों को सहारा देगी भाजपा

भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। अब सामाजिक जिम्मेदारी को निभाने के लिए आगे कदम बढ़ाया है। प्रदेश के सभी मंडलों में कम से कम दस दिव्यांग व गरीब बच्चों को सहारा देगी। स्कूली शिक्षा देने के बाद भी ऐसे छात्रों को जीवन की दौड़ में अकेला नहीं छोड़ेगी। भविष्य निर्माण में भी उनका पूरा साथ देगी। इतना ही नहीं उनके दुख-सुख में साथ चलेगी। बच्चों की संख्या दस से लेकर एक सौ तक हो सकती है। भाजपा की राष्ट्रव्यापी पहल के तहत राज्य के 17 संगठनात्मक जिलों और 73 भाजपा मंडलों में बच्चों को गोद लिया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Sep 2019 09:22 PM (IST)Updated: Sun, 15 Sep 2019 06:41 AM (IST)
दिव्यांग व गरीब बच्चों को सहारा देगी भाजपा
दिव्यांग व गरीब बच्चों को सहारा देगी भाजपा

राज्य ब्यूरो, शिमला : विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए आगे कदम बढ़ाया है। भाजपा हिमाचल के हर मंडल में कम से कम 10 से लेकर 100 दिव्यांग व गरीब बच्चों को सहारा देगी। पार्टी स्कूली शिक्षा दिलवाने के बाद भी ऐसे विद्यार्थियों को जीवन की दौड़ में अकेला नहीं छोड़ेगी बल्कि भविष्य निर्माण में उनका पूरा साथ देगी। पार्टी उनके सुख-दु:ख में शामिल होकर जीवन के हर मोड़ में साथ देगी।

loksabha election banner

भाजपा की राष्ट्रव्यापी पहल के तहत राज्य के 17 संगठनात्मक जिलों और 73 भाजपा मंडलों में बच्चों को गोद लिया जाएगा। इन बच्चों की स्कूली पढ़ाई के बाद उच्च शिक्षा और यदि कोई तकनीकी शिक्षा प्राप्त करना चाहता है तो वह भी दिलाई जाएगी। उसके बाद उपयुक्त नौकरी तक भी साथ दिया जाएगा। समाज के गरीब, उपेक्षित और आर्थिक तौर पर पिछड़े परिवारों को भी इस पहल में शामिल किया जाएगा। भाजपा का सेवा सप्ताह शनिवार से शुरू हो गया जो 20 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर राज्य में सेवा एवं स्वच्छता कार्यक्रम होंगे। शिमला संसदीय क्षेत्र के संयोजक एवं कैलाश फेडरेशन के अध्यक्ष रवि मेहता ने कहा कि संगठन के तौर पर छोटी उम्र के बच्चों को सहारा देने के लिए हर मंडल स्तर पर काम शुरू किया गया है। इसकी पहल रामपुर से हुई है। एक बार प्रयोग होने वाली प्लास्टिक वस्तुओं का उपयोग समाप्त करने और जल संरक्षण एवं संवर्धन को प्रोत्साहित करने का अभियान भी चलाया जाएगा। प्लास्टिक उपयोग बंद करने के अभियान के अतिरिक्त जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए काम किया जाएगा। सेवा सप्ताह के दौरान भाजपा पदाधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन व उपलब्धियों से संबंधित एक पुस्तक प्रबुद्धजनों व सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को भेंट करेंगे। इस दौरान प्रत्येक मंडल में नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी की व्यवस्था होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.