वीजा अवधि समाप्त होने पर शिमला में रह रहा विदेशी पकड़ा
राजधानी में शिमला पुलिस ने बिना वीजा के रह रहे विदेशी को पकड़ा है। विदेशी का वीजा काफी समय से खत्म हो गया है। पिछले आठ नौ महीनों से वीजा खत्म होने के बावजूद विदेशी शिमला में रह रहे था। इसका टूरिज्ट वीजा खत्म हो चुका है। पासपोर्ट भी नहीं हैं। पुलिस ने इसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक लंबे समय के बिना वीजा के रह रहे विदेशी का नाम अलेक्जेंडर
जागरण संवाददाता, शिमला : पुलिस ने वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद शिमला में रह रहे विदेशी को पकड़ा है। करीब नौ महीने से वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद रूस निवासी नागरिक शिमला में रह रहा था। उसके पास पासपोर्ट भी नहीं था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के मुताबिक अलेक्जेंडर पुत्र सर्जर पेट्रो के पास पैसे भी नहीं थे। वह काफी समय से देश के विभिन्न हिस्सों में घूम रहा था। दो दिन पहले ही वह गोवा से होते हुए शिमला पहुंचा था। शिमला के पुलिस अधीक्षक ओमपति जम्वाल ने बताया कि अब शिमला पुलिस इस मामले की सूचना रूस के दूतावास को देगी।