¨सघला कंपनी व एनएचएआइ पर मामला दर्ज
किन्नौर जिले के नाथपा में राष्ट्रीय राज मार्ग-5 पर भूस्खलन से प्रभावित ग्रांगे गांव के लोगों ने एनएच को चौड़ा करने का कार्य कर रही ¨सघला कंपनी और एनएच प्राधिकरण के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।
संवाद सूत्र, भावानगर : किन्नौर जिले के नाथपा में राष्ट्रीय राजमार्ग पांच पर भूस्खलन से प्रभावित ग्रांगे गांव के लोगों ने एनएच को चौड़ा करने का कार्य कर रही ¨सघला कंपनी और एनएच प्राधिकरण के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। इससे कंपनी और एनएच प्राधिकरण की मुश्किलें बढ़ गई है।
नाथपा में एनएच को चौड़ा करने कार्य कर रही कंपनी द्वारा हैवी ब्लॉ¨स्टग किए जाने से हाईवे के ऊपरी तरफ से बड़े पैमाने पर भूस्खलन शुरू हुआ है। भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग कई दिनों तक उक्त स्थान पर बंद रहा। इसके साथ ही कई लोगों के सेब के बगीचे और खेत बर्बाद हो गए हैं। यहां स्थिति बेहद खतरनाक बनती जा रही है। यदि भूस्खलन रोकने के लिए तुरंत ठोस कदम नहीं उठाया गया तो ग्रांगे गांव भूस्खलन की चपेट में आ जाएगा। प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को भूस्खलन रोकने के लिए उचित कदम उठाने के लिए कहा है।
जिन लोगों के खेत भूस्खलन की चपेट में आए हैं, इनमें ¨रज लाल, नितिन कुमार, मनोहर सिंह, तारा चंद, कुलवीर, राधाकृष्ण व पाल सुख आदि शामिल हैं। ग्रांगे निवासी ¨रज लाल ने भावानगर थाने में एनएच चौड़ा करने का कार्य कर रही कंपनी और एनएच प्राधिकरण के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। थाना प्रभारी राजेश पाल ने इसकी पुष्टि की है।