Move to Jagran APP

महिला अपराधों के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने देश में महिलाओं पर हो रहे अपर

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 07:49 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 05:04 AM (IST)
महिला अपराधों के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
महिला अपराधों के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, शिमला : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने देश में महिलाओं पर हो रहे अपराधों के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकत्र्ताओं ने पार्टी कार्यालय राजीव भवन से लेकर नाज तक रैली निकाली और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी नेताओं व कार्यकत्र्ताओं को संबोधित किया।

loksabha election banner

उन्होंने महिलाओं पर हो रहे अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि देश में कानून का कोई डर नहीं रहा है। उन्होंने हाथरस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना की। आरोप लगाया कि सरकार के संरक्षण में उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। राठौर ने कोटखाई में दुष्कर्म के बाद हत्या मामले की जांच दोबारा करवाने की मांग का समर्थन किया, कहा कि दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार की आलोचना की, कहा कि आज भाजपा राजनीतिक दल कम और कारपोरेट सेक्टर अधिक बन गया है। भाजपा से पूछा कि वह बताए उन्होंने हिंदुओं के लिए क्या किया। आरोप लगाया कि भाजपा ने राम के नाम पर अपनी रोटियां सेंकी। वह दिन दूर नहीं होगा जब देश पर बड़े औद्योगिक घरानों का ही कब्जा हो जाएगा।

कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने कहा कि जिस प्रकार रावण रूपी बुराई को दशहरे के दिन जलाया जाता है, ठीक उसी प्रकार कांग्रेस का यह प्रदर्शन महिलाओं और दलित उत्पीड़न के विरोध में है। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जैनब चंदेल, कांग्रेस सचिव यशपाल तनाईक, वेद प्रकाश ठाकुर, जिला शिमला शहरी कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, सेनराम नेगी, भूपेंद्र कौशल, केसरी लाल, चिरंजी लाल, रविंद्र बंसल, मनु भाटिया, मीना कुमारी, किरण धान्टा, शशि बहल, बृंदा सिंह, विनीता वर्मा, ऊषा राठौर आदि मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.