छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपित पीईटी का रिमांड बढ़ा
राजधानी शिमला के एक सरकारी माध्यमिक स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपित का पुलिस रिमांड बढ गया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Apr 2018 09:58 PM (IST)Updated: Mon, 30 Apr 2018 09:58 PM (IST)
जागरण संवाददाता, शिमला : राजधानी शिमला के एक सरकारी माध्यमिक स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपित पीईटी बलदेव राज हरनोट का पुलिस रिमांड एक दिन के लिए बढ़ गया है।
तीन दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद आरोपित को सोमवार को यहा की एक अदालत में पेश किया गया। रामपुर क्योंथल निवासी बलदेव राज के खिलाफ बालूगंज थाने में वीरवार को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिक्षा विभाग ने उसे शुक्रवार को नौकरी से निलंबित कर दिया था। दो सदस्यीय टीम ने शुरुआती जांच में पाया कि आरोपित ने कुछ और छात्राओं से भी छेड़छाड़ की थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें