Move to Jagran APP

अब आएगी भाजपा संगठनात्मक चुनाव में तेजी

प्रदेश के दो विधानसभा क्षेत्रों धर्मशाला व पच्छाद में उपचुनाव के कारण शिमला व कांगड़ा संसदीय क्षेत्रों में संगठनात्मक चुनाव नहीं हो पाए। उपचुनाव के नतीजे आने के बाद संगठनात्मक चुनाव आगे बढ़ेंगे। इस वर्ष के अंत में प्रदेश भाजपा को नया प्रदेशाध्यक्ष मिल जाएगा। संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के तहत पहले चरण में बूथ स्तर के अध्यक्ष बदले जाएंगे। भाजपा संगठनात्मक चुनावी प्रक्रिया के तहत अब तक सभी 7734 बूथों के अध्यक्ष नियुक्त हो चुके हैं जबकि चार मंडलों को अध्यक्ष मिल गए। जबकि अभी 64 मंडलों के अध्यक्ष चुने जाने हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Oct 2019 04:14 PM (IST)Updated: Thu, 24 Oct 2019 04:14 PM (IST)
अब आएगी भाजपा संगठनात्मक चुनाव में तेजी
अब आएगी भाजपा संगठनात्मक चुनाव में तेजी

राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल के दो विधानसभा क्षेत्रों धर्मशाला व पच्छाद में उपचुनाव के कारण शिमला व कांगड़ा संसदीय क्षेत्रों में भाजपा के संगठनात्मक चुनाव नहीं हो पाए हैं। उपचुनाव के नतीजे आने के बाद अब संगठनात्मक चुनाव में तेजी आएगी। इस वर्ष के अंत में भाजपा को नया प्रदेशाध्यक्ष मिल जाएगा।

loksabha election banner

संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के तहत पहले चरण में बूथ स्तर के अध्यक्ष बदले जाएंगे। भाजपा संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के तहत अब तक सभी 7734 बूथ के अध्यक्ष नियुक्त हो चुके हैं जबकि चार मंडलों को अध्यक्ष मिले हैं। अभी 64 मंडलों के अध्यक्ष चुने जाने हैं। सितंबर में बूथ अध्यक्ष नियुक्त हुए थे। बूथ स्तर पर 11 से 30 सितंबर तक चुनाव हुए। सभी विधानसभा क्षेत्रों यानी 68 मंडल अध्यक्षों के लिए चुनाव प्रक्रिया 11 अक्टूबर से शुरू हुई जो 30 अक्टूबर तक चलेगी। भाजपा के सभी 17 संगठनात्मक जिलों को नए अध्यक्ष मिलेंगे। नवंबर में 17 जिला अध्यक्षों के लिए चुनाव होंगे। अंतिम चरण में दिसंबर में प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनाव होगा।

सांसद रामस्वरूप शर्मा की देखरेख में संगठनात्मक चुनाव हो रहे हैं। वर्ष 2012 में सतपाल सत्ती को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष चुना गया था। उसके बाद अभी तक संगठनात्मक चुनाव नहीं हुए थे। सूत्रों के मुताबिक जिला अध्यक्ष के लिए भी पार्टी पदाधिकारियों में लॉबिग शुरू हो चुकी है। अधिकत्तर अध्यक्षों की नियुक्ति सर्वसम्मति से होगी लेकिन जहां पेचीदा मामला हो, वहां चुनाव करवाए जा सकते हैं। हिमाचल में अब तक ये रहे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

-जयकिश्न शर्मा

-शांता कुमार

-नगीन चंद्र पाल

-गंगा सिंह ठाकुर

-सुरेश चंदेल

-महेश्वर सिंह

-प्रेम कुमार धूमल

-सुरेश भारद्वाज

-जयराम ठाकुर

-खीमीराम शर्मा

-सतपाल सत्ती


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.