Move to Jagran APP

प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा ने छराबड़ा में मनाया बेटे रेहान का जन्मदिन, सुबह चंडीगढ़ से गाड़ी में पहुंचे शिमला

Priyanka Gandhi vadra अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को बेटे रेहान वाड्रा का जन्मदिन अपने घर छराबड़ा में मनाया।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sat, 29 Aug 2020 04:55 PM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2020 04:55 PM (IST)
प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा ने छराबड़ा में मनाया बेटे रेहान का जन्मदिन, सुबह चंडीगढ़ से गाड़ी में पहुंचे शिमला
प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा ने छराबड़ा में मनाया बेटे रेहान का जन्मदिन, सुबह चंडीगढ़ से गाड़ी में पहुंचे शिमला

शिमला, जागरण संवाददाता। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को बेटे रेहान वाड्रा का जन्मदिन अपने घर छराबड़ा में मनाया। बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा भी पहुंचे। सुबह 11:40 पर वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे। 11:50 पर वह चंडीगढ़ से शिमला के लिए सड़क मार्ग से आए। दोपहर 2:50 पर शोघी बैरियर पहुंचे। जिला प्रशासन ने यहां पर बाकायदा वैरिफिकेशन की। 5 मिनट तक उन्हें शोघी में नाके पर रोका गया। वेरिफिकेशन करवाने के लिए पहले ही उनके स्टाफ का व्यक्ति वहां पर पहुंच गया था। साढ़े तीन बजे वह छराबड़ा पहुंचे। इससे पहले बीते शुक्रवार को प्रियंका गांधी वाड्रा शिमला पहुंची थी। बीते पंद्रह अगस्त को वह अपने बच्चों के साथ शिमला आई थी। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली लौटना पड़ा था। उनके दोनों बच्चे शिमला में ही थे।

loksabha election banner

छराबड़ा में है प्रियंका का आशियाना

प्रियंका गांधी वाड्रा का शिमला से करीब 13 किलोमीटर दूर छराबड़ा में आशियाना है। राष्ट्रपति निवास रिट्रीट वाले रास्ते में ही यह स्थान पड़ता है। प्रियंका ने अपना घर पहाड़ी शैली में बनाया हुआ है। घर बन जाने के बाद इसकी छत्त को तोड़कर नए सिरे से पूरी पहाड़ी शैली में बनाया गया था। प्रियंका साल में दो से तीन बार परिवार के साथ छुट्टियां मनाने यहां पर आती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.