Move to Jagran APP

आश‍ियाना देखने श‍िमला पहुंची प्र‍ियंका गांधी, नवरात्र में हो सकता है गृह प्रवेश

प्र‍‍ियंका गांधी दो द‍िन से श‍िमला में हैं। छराबड़ा में बन रहा उनके बंगले का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और उम्‍मीद है क‍ि वह नवरात्र में यहां गृह प्रवेश करेंगी

By Munish Kumar DixitEdited By: Published: Tue, 02 Oct 2018 04:31 PM (IST)Updated: Tue, 02 Oct 2018 04:47 PM (IST)
आश‍ियाना देखने श‍िमला पहुंची प्र‍ियंका गांधी, नवरात्र में हो सकता है गृह प्रवेश
आश‍ियाना देखने श‍िमला पहुंची प्र‍ियंका गांधी, नवरात्र में हो सकता है गृह प्रवेश
जेएनएन, श‍िमला। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी श‍िमला के छराबड़ा में बन रहे अपने आशियाने को देखने के लिए आई हुई हैं। उनके बंगले का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। संभावना जताई जा रही क‍ि नवरात्र में वह गृह प्रवेश करेंगी।

सोमवार दोपहर बाद प्रियंका शिमला पहुंची थी। इसके बाद मंगलवार को उन्‍होंने अपने आर्किटेक्ट के साथ अपने बंगले जायजा लिया। इस दौरान उन्‍होंने समीप में ही बागीचे की सैर का आनंद भी लिया। प्र‍ियंका गांधी वाइल्ड फ़्लावर हाल में ठहरी हुई है। बुधवार को उनका वापिस लौटने का कार्यक्रम है। इस भवन को पहाड़ी शैली में तैयार किया गया है। इसकी छत पर पहाड़ी स्‍लेट का इस्तेमाल किया गया है।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.