दिल्ली के प्रदूषण से राहत पाने पति रॉबर्ट संग शिमला पहुंची प्रियंका
Priyanka Vadra in Shimlaदिल्ली के दमघोटू प्रदूषण से राहत पाने के लिए प्रियंका वाड्रा गांधी अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ शिमला स्थित अपने घर में रह रहे हैं।
शिमला, राज्य ब्यूरो। प्रियंका वाड्रा गांधी और अपने पति रॉबर्ट वाड्रा दिल्ली के दमघोटू प्रदूषण से राहत पाने के लिए शिमला स्थित अपने अप में आराम फरमा रहे हैं। दोनों रविवार को छराबड़ा पहुंच गये थे। सोमवार को दोनों ने दिनभर चटक धूप का आनंद उठाया। काफी देर तक लॉन में बैठे रहे और बगीचे की सैर का भरपूर आनंद लिया। प्रियंका गांधी का छराबड़ा स्थित बंगला अब बनकर पूरी तरह से तैयार हो चुका है। यह पहला अवसर है जब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा एसपीजी सुरक्षा के बिना शिमला पहुंची हैं। उनके साथ उनके निजी सुरक्षा निजी गार्ड मौजूद हैं।
प्रियंका के बगीचे में इन दिनों नए पौधों के लिए प्लानिंग की जा रही है। सूत्रों के अनुसार इस बार विदेशी नस्ल के सेब सहित अन्य पौधे लगाये जाएंगे। उन्होंने मकान के केयर टेकर को इस बारे में दिशानिर्देश दिए कि किस जगह कौन से पौधे लगाए जाएं। उनके बगीचे में चेरी के अलावा, सेब, नाशपाती, आड़ू व खुमानी आदि के पौधे पहले ही लगाये गये थे। तीन दिन निजी दौरे के बाद दोनों मंगलवार को दिल्ली लौट जाएंगे।
पटवारी भर्ती परीक्षा: मेहनत से बचने के लिए ऐसे तैयार किया पेपर, कार्रवाई के आदेश
गौरतलब है कि इससे पहले दोनों दो माह पहले शिमला आये थे। हालांकि प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा उनके साथ नहीं आये थे, लेकिन अगले दिन सुबह वह भी शिमला पहुंच गए थे। दरअसल रॉबर्ट वाड्रा को कुछ जरूरी काम होने के कारण दोनों साथ नहीं आ पाए थे। दोनों छराबड़ा स्थित अपने नए घर में पूरा दिन रहे थे। इस दौरान दोनों ने कुफरी और आसपास क्षेत्रों में घूमने का आनंद भी लिया था। तब प्रियंका यहां दो दिन तक रुकी थी और इसके बाद दिल्ली वापस लौट गयी थीं। तब शिमला से चंडीगढ़ तक वे सड़क मार्ग से गये थे, इसके बाद वह चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए प
फ्लाइट ली थी।
आरोप साबित हुआ तो दूंगा एक करोड़ का ईनाम, आरोपित ने जांच एजेंसी को दी चुनौती
अब शिक्षा विभाग में होगी नौकरियों की बरसात, सरकार ने तय किए मानक