शिमला में सावन माह में बढ़े फलों के दाम
राजधानी शिमला में इन दिनों फलों के दाम फिर से बढ़ गए हैं। शहर में फलों के दाम में 20 से 30 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
जागरण संवाददाता, शिमला : राजधानी शिमला में इन दिनों फलों के दाम फिर से बढ़ गए हैं। शहर की फल मंडी में कई फलों के दाम में उछाल देखने को मिला है। सावन का महीना आते ही हर बार फलों के दाम बढ़ जाते हैं। इस दौरान महिलाओं व लोगों ने व्रत रखे होते हैं, ऐसे में फलों की मांग बढ़ जाती है। हालांकि ज्यादातर समय फलों के दाम कम ही होते हैं, लेकिन इन दिनों इनके दाम 20 से 30 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
फलों में इन दिनों केला, आम व आड़ू के दाम शतक के पार हैं। केला सौ रुपये प्रति दर्जन बिक रहा है, जबकि पहले केले के दाम 80 रुपये थे। आम व आड़ू के दाम भी हाल ही के दिनों में बढ़ गए हैं। आम और आड़ू के दाम 120 रुपये प्रति किलो हैं। पिछले सप्ताह तक आम व आड़ू के दाम सौ रुपये थे। इसके अलावा अन्य फलों के दाम भी बढ़े हैं। सभी फलों के दाम 20 से 30 रुपये तक बढ़े हैं।
मौसमी फलों की अगर बात करें तो कई फल ऐसे भी हैं जो अब बाजार में बहुत कम मात्रा में आ रहे हैं। इसके अलावा सेब भी इन दिनों 120 से 140 रुपये तक बिक रहा है। इन दिनों बाजार में सेब की मांग ज्यादा है। लोग अन्य फलों के साथ सेब की खरीदारी ज्यादा कर रहे हैं। लोग कम खरीद रहे फल
सब्जी मंडी के प्रधान विशेश्वर नाथ का कहना है कि फलों के दाम में उछाल आया है। इसकी वजह से कई लोगों के लिए फल खरीदना थोड़ा मुश्किल हो गया है। कई लोग फलों के दाम ज्यादा होने से आर्थिक तंगी महसूस कर रहे हैं। पिछले सप्ताह तक ये दाम डेढ़ गुना कम थे इस सप्ताह दाम बढ़ गए हैं। ये हैं फलों के दाम
फल,इस सप्ताह,पिछले सप्ताह
आम,120,100
सेब,120 से 140,100
केला,100,80
नाशपाती,100,80
पपीता,60,50
तरबूज,40,40
आड़ू,120,100