Move to Jagran APP

नवरात्र शुरू होते ही आसमान छूने लगे फलों के दाम, तीन दिन में 50 फीसद की बढ़ोतरी

Fruit Price in Navratri नवरात्र शुरू होते ही फलों के दाम आसमान छूने लगे हैं 50 रुपये किलो मिलने वाला सेब अब 80 रुपये किलों मिल रहा है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Mon, 30 Sep 2019 08:57 AM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2019 08:57 AM (IST)
नवरात्र शुरू होते ही आसमान छूने लगे फलों के दाम, तीन दिन में 50 फीसद की बढ़ोतरी
नवरात्र शुरू होते ही आसमान छूने लगे फलों के दाम, तीन दिन में 50 फीसद की बढ़ोतरी

शिमला, जेएनएन। शारदीय नवरात्र शुरू होते ही व्रत रखने वाले लोगों की जेब पर फलों के दाम भारी पड़ने लगे हैं। लोगों का कहना है कि सप्ताह भर पहले तक फलों की कीमत कम थी, लेकिन नवरात्र शुरू होते ही कीमत बढ़ गई है। तीन दिन में ही कीमत में 50 फीसद तक की बढ़ोतरी हुई है। लक्कड़ बाजार मेंं सेब 50 रुपये किलो मिल रहे थे, लेकिन रविवार को 80 रुपये पहुंच गए। वहीं संतरा और अमरूद की कीमत में भी अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। 

loksabha election banner

उधर, महंगाई की मार सिर्फ फलों तक ही सीमित नहीं है। मंडी में कुछ सब्जियां भी महंगी हुई हैं। इनमें आलू के दाम में भी वृद्धि हुई है, जबकि प्याज पहले से ही आसमान छू रहा था। यहां पर 60 से 65 रुपये किलो प्याज बिक रहा है।  

त्योहारी सीजन में बढ़ते हैं दाम

त्योहार शुरू होते ही थोक मंडी में दाम बढ़ जाते हैं। इससे हमें भी मजबूरी में महंगे दाम पर फल व सब्जियां बेचने पड़ते हैं। फल विक्रेता रोनक सिंह का कहना है कि डिमांड बढ़ने से दाम में बढ़ोतरी हुई है। थोक व्यापारी फलों को महंगा करके बेचते हैं तो हमें भी उसी हिसाब से मार्जन निकालकर बेचना पड़ता है। इसका असर हमारे व्यापार पर भी पड़ता है। 

प्याज के दाम होंगे स्थिर

सब्जी मंडी शिमला के थोक व्यापारी सतपाल शर्मा का कहना है कि पितृ पक्ष में मांग कम होने व अब नवरात्र शुरू हो चुके हैं। ऐसे में प्याज की मांग कम रहेगी और दाम स्थिर होंगे। हालांकि इसमें कमी आने की कोई संभावना नहीं है। नवरात्र के बाद फिर से दामों में बढ़ोतरी हो सकती है। 

Himachal weather update: हिमाचल में अचानक बदला मौसम का मिजाज, बारिश से ठिठुरन बढ़ी

फलों के दाम

फल         अब            पहले

सेब          80              50

अनार     100              80

केला        80              60

पपीता     60              40

अमरूद    60             50

सब्जियों के दाम

सब्जी          अब       पहले

प्याज           65        30

टमाटर         50         40

आलू           30          25

मटर          100         60

फ्रासबीन     60           40

हिमाचल की अन्य खबरें पढऩे के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.