Move to Jagran APP

भाजपा ने 64 वार्डो में उतारे प्रत्याशी

भाजपा ने चार नगर निगमों के चुनाव के लिए सभी 64 वार्डो में प्रत्याशी

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Mar 2021 07:25 PM (IST)Updated: Mon, 22 Mar 2021 07:25 PM (IST)
भाजपा ने 64 वार्डो में उतारे प्रत्याशी
भाजपा ने 64 वार्डो में उतारे प्रत्याशी

जागरण संवाददाता, शिमला : भाजपा ने चार नगर निगमों के चुनाव के लिए सभी 64 वार्डो में प्रत्याशी उतार दिए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में विमर्श, सर्वेक्षण एवं जनता की फीडबैक के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया गया है। साथ ही दावा किया कि भाजपा के सभी उम्मीदवार कर्मठ, जनता के प्रति समर्पित, जवाबदेह एवं उत्तम कार्य करने वाले हैं।

loksabha election banner

सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता नगर निगम चुनावों को लेकर उत्साहित हैं। प्रत्येक वार्ड के प्रभारी पहले ही तय हो चुके हैं, जो इन चुनाव का संचालन बेहतरीन ढंग से कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के आधार पर जनसमर्थन की अपील कर रहे हैं।

धर्मशाला नगर निगम चुनाव के प्रभारी का दायित्व वन एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया संभाल रहे हैं। इसी प्रकार पालमपुर नगर निगम प्रभारी का दायित्व उद्योग एवं परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर, मंडी नगर निगम के प्रभारी का दायित्व जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर और सोलन नगर निगम के प्रभारी का दायित्व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक डा. राजीव बिंदल संभाल रहे हैं। सभी नेता काफी अनुभवी हैं और चुनाव प्रबंधन के बारे में निपुण हैं।

इनके अलावा सभी मोर्चो ने भी अपने कार्यकर्ताओं की इन चुनाव में जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। इन चुनावों के साथ ही छह नई नगर पंचायतों चिड़गांव, नेरवा, अम्ब, आनी, निरमंड एवं कंडाघाट के चुनाव में भी भाजपा की प्रचंड जीत होगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की बनाई गई सामाजिक सुधार की नीतियों का ही परिणाम है कि 2019 में लोकसभा चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। जब सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में भारी मतों से चारों प्रत्याशी जीते थे। उसके बाद पच्छाद एवं धर्मशाला के उपचुनाव में भी भाजपा को बड़ी जीत हासिल हुई थी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 2014 से अब तक भाजपा कोई भी चुनाव नहीं हारी है। यह चुनाव 2022 में विधानसभा चुनाव की दशा एवं दिशा तय करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.