Move to Jagran APP

Himachal Weather Update: धूप खिलने से मिली राहत, बर्फबारी से अब तक 45 करोड़ का नुकसान

Himachal Weather Update हिमाचल में सोमवार को खिली धूप से लोगों ने राहत महसूस की बर्फबारी से बंद हुए 70 मार्ग बहाल किए गये जबकि 218 सड़कें अभी भी बंद हैं।

By Babita kashyapEdited By: Published: Tue, 17 Dec 2019 08:28 AM (IST)Updated: Tue, 17 Dec 2019 08:28 AM (IST)
Himachal Weather Update: धूप खिलने से मिली राहत, बर्फबारी से अब तक 45 करोड़ का नुकसान
Himachal Weather Update: धूप खिलने से मिली राहत, बर्फबारी से अब तक 45 करोड़ का नुकसान

शिमला, राज्य ब्यूरो। प्रदेशभर में सोमवार को धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम खुलने फिर राहत कार्य तेज हुए। जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति की पतन वैली को केलंग से जोड़ दिया गया है, जबकि चंद्रा वैली में सड़क बहाली का कार्य जारी। अब भी कई जिलों में बिजली आपूर्ति व पेयजल योजनाएं बहाल करने का काम चल रहा है। प्रदेशभर में दो राष्ट्रीय राजमार्गों समेत 218 सड़कें अभी बंद हैं।

loksabha election banner

बर्फबारी के तीन दिन बाद भी ऊपरी शिमला, चंबा व लाहुल-स्पीति जिलों में जनजीवन पटरी पर नहीं लौट पाया है।शिमला में सोमवार को बर्फ पर फिसलने के कारण 13 लोग घायल हो गए। चंबा जिले में 70 मार्ग बहाल कर दिए गए जबकि अभी 70 मार्गों पर आवाजाही बाधित है।

प्रदेश में 500 से अधिक ट्रांसफार्मरों के खराब हाेने से बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। बर्फबारी व बारिश से पांच दिन में 45 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। सबसे अधिक नुकसान लोक निर्माण विभाग को 39 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। सोमवार को केलंग, कल्पा, शिमला और भुंतर में तापमान जमाव बिंदू से नीचे दर्ज किया गया। धूप के खिलने से हालांकि अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 दिसंबर को प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा और धूप खिलेगी। 19, 20 और 21 दिसंबर को मौसम के तेवरों के कड़ा होने से ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और ज्यादा गिरावट आएगी।

बर्फ पर फिसलकर 13 लोग हुए घायल

मौसम साफ होने के बावजूद राजधानी शिमला में लोगों की परेशानियां कम नहीं हुई हैं। रास्तों पर बर्फ जमने से फिसलन बढ़ गई है। सोमवार को 13 लोग बर्फ पर फिसल कर घायल हुए और अस्पताल उपचार के लिए पहुंचे।इनमें कुछ लोगों की हड्डियां तक टूटी हैं। आइजीएमसी के एमएस डॉ. जनकराज ने बताया कि बर्फ पर फिसलने से घायल अस्पताल में उपचार के लिए आ रहे हैं। प्राथमिक उपचार के बाद मरीजों को घर भेजा जा रहा है। वहीं रिपन अस्पताल के एमएस डॉ. लोकेंद्र ने बताया कि अस्पताल में घायल मरीजों का उपचार कर घर भेजा है। 

 कहां, कितना तापमान

स्थान      न्यनूतम   अधिकतम

केलंग        -14.9        -6.6

कल्पा         -6.0          2.3

कुफरी -       1.2           3.6

भुंतर           0.2          16.9

सुंदरनगर    3.0          20.8

धर्मशाला     2.4          10.6

ऊना            5.6            20.7


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.