हिमाचल में कंडा जेल से फरार तीनों कैदी पकड़े गए
6 दिसंबर को कंडा जेल तोड़कर तीन कैदी फरार हो गए थे। जिसके बाद जेल विभाग में हड़कंप मच गया था।
शिमला, जेएनएन। कंडा जेल से फरार हुए तीनों कैदियों को पकड़ने में पुलिस ने कामयाबी हासिल की है। पुलिस प्रमुख सोमेश गोयल के मुताबिक, पुलिस ने शाम को दूसरे कैदी लीलाधर को सोलन के सुबाथू जंगल से दबोचा और कुछ ही देर में तीसरा कैदी प्रताप भी पकड़ लिया गया।
स्थापना दिवस के मौके पर पुलिस ने एक बार फिर प्रदेश में अपनी छवि को सुधारने की सही कार्रवाई अमल में लाई है। इससे पहले पुलिस एक कैदी प्रेम बहादुर को सुबाथू के जंगल से पकड़ा था।
अभी हाल ही में कंडा जेल तोड़कर तीन कैदी फरार हो गए थे। फरार कैदियों में से एक कैदी प्रेम बहादुर कल रात 3 बजे सपातु के समीप के जंगलों में पकड़ लिया गया है बाकि बचे अन्य दो कैदियों की तलाश जारी है।
गौरतलब है कि 6 दिसंबर को कंडा जेल तोड़कर तीन कैदी फरार हो गए थे। जिसके बाद जेल विभाग में हड़कंप मच गया था। इस घटना के बाद अलर्ट जारी कर दिया था। बताया जा रहा है कि फरार कैदियों पर रेप, अपहरण व हत्या के मामले चल रहे है। यह भी बताया जा रहा है कि तीनों नेपाली मूल के है।
यह भी पढ़ें: कंडा जेल तोड़ तीन कैदी फरार, दो पुलिस कर्मी सस्पेंड