सुंदरू खड्ड पार करते तेज बहाव में बहा व्यक्ति, नहीं लगा सुराग
पुलिस थाना चिडगांव के तहत जांगलिख गांव के साथ लगती सुंदरू खड्ड को पार
संवाद सूत्र, रोहडू : पुलिस थाना चिडगांव के तहत जांगलिख गांव के साथ लगती सुंदरू खड्ड को पार करते हुए एक व्यक्ति बह गया। अभी तक व्यक्ति का सुराग नहीं लगा है। स्थानीय ग्रामीण व पुलिस सर्च अभियान चलाकर खड्ड के किनारों पर उसे ढूंढ रही है।
शुक्रवार सुबह जांगलिख गांव को 52 वर्षी सुंदर लाल पुत्र कंवर सिंह जांगलिख गांव से धमवाड़ी की तरफ आने के लिए सुंदरू खड्ड पार करने की कोशिश कर रहा था। इतने में तेज बहाव में वह बह गया। घटना का पता चलने के बाद से ही पुलिस व स्थानीय लोग अपने स्तर पर लापता व्यक्ति को ढूंढने के प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उफनती खड्ड में उसका कोई सुराग नहीं लगा है। डीएसपी रोहडू चमन लाल ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम खड्ड में बहे व्यक्ति को ढूंढ रही है। स्थानीय लोग भी पूरा सहयोग कर रहे हैं।