रामपुर में पुरानी पेंशन के लिए गरजे कर्मचारी
संवाद सहयोगी रामपुर बुशहर न्यू पेंशन सकीम इंप्लाइज एसोसिएशन की जिलास्तरीय पेंशन संकल्प र
संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर : न्यू पेंशन सकीम इंप्लाइज एसोसिएशन की जिलास्तरीय पेंशन संकल्प रैली रविवार रामपुर में हुई। रैली में हजारों की संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया और सरकार को पेंशन बहाल न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। जिला शिमला अध्यक्ष कुशाल शर्मा की अध्यक्षता में रामपुर में रैली भी निकाली गई। रैली प्रदेश के अन्य जिलों से भी पदाधिकारी मौजूद रहे।
प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि क्रमवार तरीके से रैलियों में सरकार से हर हाल में पैंशन बहाली की मांग की जा रही है। अगर सरकार मानसून सत्र से पहले कर्मचारियों की मांगों पर गौर नहीं करती है तो आने वाले समय में उन्हें परिवार सहित शिमला जाकर विरोध करने से कोई नही रोक सकता है। रामपुर में इस रैली को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य यह भी है कि जिला कुल्लू का बहुत सा क्षेत्र साथ में लगता है। पेंशन संकल्प रैलियों को हर जिले में आयोजित करने का मकसद यह भी है कि सरकार जल्द से जल्द इस पर निर्णय ले।
उन्होंने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों के साथ एक बैठक बुलाई है और उम्मीद है कि कोई सकारात्मक निर्णय सरकार लेगी। अन्यथा 10 तारीख से विधानसभा के मानसून सत्र में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। एनपीएस जिला अध्यक्ष कुशाल शर्मा ने कहा कि बहुत लंबे समय से संगठन पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को उठा रहा है परंतु अभी तक कोई भी पहल सरकार की ओर से इस दिशा में नहीं हुई है। अब मजबूर संगठन को जिलावार पेंशन संकल्प रैलियों का सहारा लेना पड़ा है। संकल्प रैलियां मानसून सत्र के लिए होम वर्क भी चल रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई की मुख्यमंत्री आवश्यक तौर से मानसून सत्र से पहले पुरानी पेंशन को बहाल करेंगे। यदि मानसून सत्र से पहले पेंशन बहाल होती है तो इसके बाद एक लाख से ज्यादा कर्मचारी मुख्यमंत्री व सरकार का धन्यवाद करने के लिए अपने परिवार सहित जाएंगे। यदि पेंशन बहाल नहीं होती है तो मजबूरन विरोध स्वरूप मानसून सत्र में सरकार की दहलीज तक जाने के लिए कर्मचारी मजबूर होगा।