हिमाचल: दो घंटे दुनिया से कटा रहा किन्नौर, कशंग नाले के पास दरका पहाड़
हिमाचल के किन्नौर में कशंग नाला के पास पहाड़ का एक हिस्सा गिरने से राष्ट्रीय राजमार्ग 5 (NH 5) अवरुद्ध हो गया है।
भावानगर, जेएनएन। किन्नौर जिले को देश दुनिया से जोडऩे वाली मुख्य सड़क एनएच 5 (NH 5) दो घंटे सुबह पूरी तरह से बंद रहा। पहाड़ से पत्थर कशंग नाले के पास गिरने के कारण सड़क पूरी बंद हो गई थी। इसकी सूचना मिलते ही मशीनों और मजदूरों को काम पर लगा दिया था। विभाग के अधिकारियों ने दावा किया कि दो घंटे के बाद इसे खोल दिया है, अभी तक पत्थरों के गिरने का खतरा यहां से गुजरने वाले हर वाहन चालक को यहीं खतरा सता रहा था। बीआरओ के ओसी डीके राघव ने माना कि पहाड़ खिसकने से सड़क बंद थी। अब इसे बहाल कर दिया है। वाहन मालिकों को परेशानी न हो, इसके लिए मशीनें स्पॉट पर रखी है।
#WATCH Himachal Pradesh: Traffic on National Highway 5 blocked after a portion of the mountain fell on the road near Kashang Nala in Kinnaur, today. pic.twitter.com/BCzylTewGT
— ANI (@ANI) June 25, 2019
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप