Move to Jagran APP

Weather Update Himachal Pradesh: नये साल पर खूब होगी बर्फबारी, उमड़े पर्यटक

Weather Update Himachal Pradesh मौसम विभाग के मुताबिक नववर्ष की पूर्व संध्या पर यहां पर्यटकों को जमकर बर्फबारी देखने का मौका‍ मिलेगा। बर्फबारी का ये क्रम 3 जनवरी तक जारी रहेगा।

By Babita kashyapEdited By: Published: Mon, 30 Dec 2019 11:34 AM (IST)Updated: Mon, 30 Dec 2019 12:19 PM (IST)
Weather Update Himachal Pradesh: नये साल पर खूब होगी बर्फबारी, उमड़े पर्यटक
Weather Update Himachal Pradesh: नये साल पर खूब होगी बर्फबारी, उमड़े पर्यटक

शिमला, राज्य ब्यूरो। हिमाचल के ऊंचे व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में इस बार नववर्ष का स्वागत पर्यटक बर्फबारी के साथ करेंगे। मौसम विभाग ने 31 दिसंबर को प्रदेश में हिमपात की संभावना जतायी है। ऐसे में नववर्ष की पूर्व संध्या से ही पहाड़ों की रानी शिमला सहित ऊपरी क्षेत्र एक बार फिर बर्फ की खूबसूरत सफेद चादर ढक जाएगा। प्रदेश में तीन जनवरी तक ऊंचे व मध्यम पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी का क्रम जारी रहेगा। इसके अलावा निचले क्षेत्रों में भी हिमाचल में बारिश होने की पूरी संभावना है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार पहली जनवरी को अधिकतर क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। ऐसे में नए साल पर हिमपात देखने के लिए देवभूमि के पर्यटन स्थलों शिमला, कुल्लू, मनाली, धर्मशाला और डलहौजी में पर्यटकोंं का सैलाब उमड़ेगा। मौसम के पूर्वानुमान को देख पर्यटकों ने नववर्ष के जश्न को आसमान से बरसने

वाली चांदी के साथ मनाने के लिए बंकिंग एडवांस में करवा ली है। क्रिसमस पर धूप के खिले रहने से उन्हें मायूसी हाथ लगी थी। अब वह नववर्ष पर हिमपात की आस में फिर से हिमाचल का रुख करने वाले हैं।

सोमवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर घने कोहरे के साथ हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ने की चेतावनी जारी की गई है।

रविवार को धूप खिलने से लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन शिमला के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई। प्रदेश में आठ स्थानों पर रात में तापमान जमाव बिंदू से नीचे चल रहा है। लाहुल में इतनी ज्यादा अधिक ठंड पड़ रही है कि पानी के साथ दूध और तेल तक जम रहा है। एक ही दिन में ऊना जिले में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।

मौसम विभाग शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह के अनुसार 31 दिसंबर से मौसम का तेवर एक बार फिर बदलेगा। ऐसे में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। तीन जनवरी तक मौसम के खराब रहने से ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात और निचले हिमाचल में बारिश हो सकती है। 

प्रदेश का तापमान

स्थान   न्यनूतम   अधिकतम

केलंग    -11.0      -1.0

मनाली   -2.6        11.4

कल्पा        -1.6          6.0

सुंदरनगर  -1.0     19.6

भुंतर        -0.5       18.7

सोलन     -0.5      20.0

ऊना           0.5    19.8

चंबा           0.7    15.9

धर्मशाला      2.2   10.4

शिमला         4.0   14.4

बिलासपुर    3.0    17.5

शिमला आने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी, 31 दिसंबर को खुलेंगे प्रतिबंधित मार्ग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.