नारकंडा को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के साथ पार्किग की दरकार
अमित सूद कुमारसैन जिला शिमला के नारकंडा में नगर पंचायत चुनाव का बिगुल बजने के साथ स्थानी
अमित सूद, कुमारसैन
जिला शिमला के नारकंडा में नगर पंचायत चुनाव का बिगुल बजने के साथ स्थानीय मुद्दे भी फिर से उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का मुख्य मुद्दा पर्यटन की दृष्टि से नारकंडा को विकसित करवाना है। इसके अलावा पार्किंग न होने से भी लोगों को परेशान होना पड़ता है। पर्यटन की दृष्टि से यह क्षेत्र बहुत महत्वपूर्ण है।
नगर पंचायत नारकंडा प्रदेश की सबसे छोटी नगर पंचायत है। पर्यटन स्थल होने के चलते नारकंडा को नगर पंचायत बनाया गया है, लेकिन आज भी पर्यटन स्थल नारकंडा मूलभूत सुविधाओं से महरूम है। नारकंडा में वर्षभर पर्यटकों का आना लगा रहता है। गर्मियों में अन्य राज्यों से पर्यटक गर्मी और भीड़भाड़ से दूर नारकंडा की ठंडी वादियों और प्रकृति का आनंद उठाने के लिए नारकंडा पहुंचते हैं, जबकि सर्दियों में बर्फबारी और स्कीइंग के शौकीन पर्यटक यहां आते हैं। इसके बावजूद सुविधाओं के अभाव में पर्यटकों को यहां परेशान होना पड़ता है। पर्यटन स्थल होने के बावजूद पार्किग, शौचालयों से लेकर सफाई तक का ध्यान नहीं रखा जाता है।
पर्यटकों की आवाजाही और समय के अनुरूप पार्किग पर्याप्त न होने से वाहन सड़क पर बेतरतीब तरीके से पार्क किए जाते हैं। इससे बाहर से आने वाले पर्यटकों को यहां वाहन खड़े करने के लिए परेशान होना पड़ता है।
व्यावयासिक परिसर में लगी रेलिग भी टूटी
नारकंडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसा है, लेकिन पर्यटन स्थल होने के कारण नारकंडा में सुंदरीकरण के नाम पर कुछ भी नहीं हो पाया है। नगर पंचायत नारकंडा से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। यहां बाजार में बने शॉपिग कांप्लेक्स के बाहर लगी रेलिग भी कई जगह से टूट गई है, जिसकी मरम्मत किए जाने की आवश्यकता है। स्की स्लोप स्कीइंग का नहीं हुआ विस्तार
पर्यटन स्थल नारकंडा के नजदीक प्रसिद्ध धोमड़ी स्की स्लोप पर सर्दियों में हर साल स्कीइंग की जाती है। यहां स्कीइंग के कई कोर्स भी चलाए जाते हैं। इसी स्लोप से स्कीइंग के कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी बने हैं। नारकंडा का यह स्की स्लोप आज भी वैसा ही है जैसा दशकों पहले था। स्कीइंग के शौकीनों का कहना है कि इस स्लोप में सुधार और इसमें विस्तार की जरूरत है। स्की स्लोप पर स्की लिफ्ट लगाने की घोषणा कई बार हो चुकी है, लेकिन फाइलों से बाहर आने का इंतजार अभी तक खत्म नहीं हो सका है। वर्तमान में नगर पंचायत नारकंडा के विभिन्न वार्डो में कई पुराने रास्तों की मरम्मत और कई नए रास्तों का निर्माण किया गया। इस दौरान नगर पंचायत में दो नए सार्वजनिक शौचालय भी बनाए गए हैं। जबकि नारकंडा में आइस स्केटिग रिक बनाने के लिए भी औपचारिकताएं पूरी की गई हैं।
- कमलेश कैंथला, निवर्तमान प्रधान नगर पंचायत नारकंडा। पर्यटन की दृष्टि से विख्यात नारकंडा में पांच साल में कांग्रेस के नुमाइंदों ने विकास के नाम पर छलावा किया है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस का कार्यकाल काले अध्याय के रूप में जाना जाएगा। सरकार ने रोपवे की सौगात देकर नारकंडा के विकास के लिए विजन प्रस्तुत किया है। चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत से विकास की नई बयार बहेगी।
- अजय श्याम, भाजपा जिला अध्यक्ष महासू।