Move to Jagran APP

चिड़गांव में कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष बनना तय, नेरवा में टक्कर

जितेंद्र मेहता रोहड़ू नगर पंचायत चिड़गांव में चुनाव संपन्न होने के बाद अब पहली बार बनी नगर प

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Apr 2021 07:43 PM (IST)Updated: Thu, 08 Apr 2021 07:43 PM (IST)
चिड़गांव में कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष बनना तय, नेरवा में टक्कर
चिड़गांव में कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष बनना तय, नेरवा में टक्कर

जितेंद्र मेहता, रोहड़ू

loksabha election banner

नगर पंचायत चिड़गांव में चुनाव संपन्न होने के बाद अब पहली बार बनी नगर पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनने पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। यहां पर रोस्टर के तहत अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित है। इसके लिए कांग्रेस समर्थित तीन महिला प्रत्याशी चुनाव जीत कर आई हैं। इनमें वार्ड नंबर एक से बबीता, दो से बेबी ठाकुर और वार्ड तीन से सरला शामिल हैं।

सूत्रों की मानें तो चुनाव से पहले ही वार्ड पांच से निर्विरोध चुनी गई सरला देवी को अध्यक्ष पद के लिए तय मानकर दूसरे खड़े प्रत्याशी से नाम वापस करवाया गया था। वहीं उपाध्यक्ष पद पर वार्ड छह से कड़े मुकाबले से जीतकर आए राजकुमार के नाम को सबसे आगे माना जा रहा है, जबकि मांदली वार्ड से जीते प्रमोद और भौंडा वार्ड से जीते मीरसुख को भी इस दौड़ में देखा जा रहा है। कांग्रेस ने इसे तय करने के लिए शुक्रवार को बैठक बुलाई है।

विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने बताया चिड़गांव नगर पंचायत में जीते प्रत्याशियों एवं कांग्रेस मंडल के साथ स्थानीय कांग्रेसी नेताओं के साथ बैठक में फैसला लिया जाना है।

वहीं नगर पंचायत नेरवा में दोनों ही राजनीतिक दलों के पास सात में से तीन-तीन सीटें हैं। एक सदस्य की स्थिति साफ नहीं है। ऐसे में यहां पर आने वाले समय में दोनों ही राजनीतिक दलों में एक सदस्य को लेकर खींचतान होने की उम्मीद है। शुक्रवार को इस मसले पर दोनों ही राजनीतिक दलों की ओर से स्थिति साफ होगी कि कौन अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी होगा। हालांकि कुर्सी पर कौन काबिज होगा, इसका फैसला चुनाव के दौरान ही साफ होता दिख रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.