Move to Jagran APP

अब निगम की परीक्षा, बर्फबारी के बाद मार्ग बहाल करना चुनौती

जागरण संवाददाता शिमला बर्फबारी के बाद अब शहर की सड़कें साफ करना नगर निगम के लिए चुनौती

By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Feb 2021 06:37 PM (IST)Updated: Thu, 04 Feb 2021 06:37 PM (IST)
अब निगम की परीक्षा, बर्फबारी के
बाद मार्ग बहाल करना चुनौती
अब निगम की परीक्षा, बर्फबारी के बाद मार्ग बहाल करना चुनौती

जागरण संवाददाता, शिमला : बर्फबारी के बाद अब शहर की सड़कें साफ करना नगर निगम के लिए चुनौती से कम नहीं है। निगम के पास 100 मजदूर, पाच जेसीबी व एक रोबेट है। इनके सहारे ही पूरे शहर को बहाल रखना है। निगम के लिए सबसे बड़ी चुनौती अस्पतालों के रास्ते साफ करना होगी। कई स्थानों पर रेत भी नहीं है। निजी जेसीबी जो निगम लेता है, अभी तक उन्हें भी शहर में पहुंचाना मुश्किल है। ऐसे में निगम को अगले दो से तीन दिन में मशक्कत करनी पड़ सकती है। अधिकारियों को मौके पर पहुंच कर सड़क को साफ करने के लिए कहा गया है। वीरवार को अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन दिनभर बर्फबारी के कारण सारी कोशिशें नाकाम दिखीं। सड़कों पर नहीं मिली रेत

loksabha election banner

शहर में बर्फबारी से पहले सड़क पर फिसलन कम करने के लिए रेत डाली गई थी। शहर में हुई बर्फबारी के बाद कई स्थानों पर रेत नहीं दिखी। इससे रास्तों पर फिसलन बनी रही। दिनभर जारी रही बर्फबारी के कारण निगम के मजदूर भी काम नहीं कर पाए। वार्ड स्तर पर बने एंबुलेंस मार्ग भी बाधित रहे। यहा तक की मुख्य सड़कों पर भी आपात सेवाएं बिरली ही चल पाई। समन्वय से काम करने के आदेश

नगर निगम शिमला के आयुक्त आशीष कोहली ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित करें। वार्ड स्तर पर तैनात नोडल अधिकारी समय-समय पर रिपोर्ट देते रहें। शहर के अस्पतालों के मार्गो को प्राथमिकता के आधार पर खोलने को कहा गया है। नगर निगम शिमला ने शहर में सुबह ही राहत कार्य शुरू कर दिया था, लेकिन लगातार जारी बर्फबारी के कारण मार्ग बहाल करने में परेशानी झेलनी पड़ी। बर्फबारी का क्रम जैसे ही रुकता है निगम शहरभर में सड़कें साफ करने का काम युद्धस्तर पर करेगा। अस्पतालों के मार्ग प्राथमिकता के आधार पर खोले जाएंगे।

आशीष कोहली, आयुक्त नगर निगम शिमला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.