Move to Jagran APP

रिज पर 8:46 बजे होंगे चांद के दीदार

राजधानी शिमला में करवाचौथ पर बुधवार को आठ बजकर 46 मिनट पर च

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Nov 2020 04:55 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2020 04:55 PM (IST)
रिज पर 8:46 बजे होंगे चांद के दीदार
रिज पर 8:46 बजे होंगे चांद के दीदार

जागरण संवाददाता, शिमला :

loksabha election banner

राजधानी शिमला में करवाचौथ पर बुधवार को आठ बजकर 46 मिनट पर चांद के दीदार होंगे। शिमला के रिज मैदान पर सबसे पहले चांद दिखाई देगा। सीमित जोड़े ही रिज मैदान पर पूजा अर्चना के लिए पहुंच सकेंगे। भारतीय पंचाग के अनुसार शिमला में चंद्रोदय का समय सात बजकर 15 मिनट है। भौगोलिक परिस्थिति के अनुसार शिमला में देरी से चांद दिखाई देता है। रिज पर सबसे पहले चांद दिखाई देगा। करवा चौथ की कथा और पूजा अर्चना के लिए शुभ मूर्हत 5:34 से 6:52 बजे तक रहेगा। सुबह सरगी पांच बजकर 45 मिनट से पहले लेनी होगी।

शिमला के होटलों में मिल रही 40 फीसद की छूट

करवाचौथ पर राजधानी शिमला आने वाले पर्यटकों को एचपीटीडीसी ने अपने होटलों में रात को स्टे करने पर 40 फीसद छूट दी जा रही है। इसके साथ ही सुबह तीन से पांच बजे तक मुफ्त सरगी भी दी जाएगी। पूजा की थाली भी दी जाएगी।

रिज पर क्यों आती है महिलाएं पूजन

खास बात यह है कि रिज मैदान पर चांद के दीदार सबसे पहले होते हैं। यही वजह है कि शिमला के अलग-अलग क्षेत्रों से महिलाएं करवाचौथ का व्रत खोलने के लिए चांद का दीदार करने के लिए रिज मैदान पर पहुंचती हैं।

महिलाओं के लिए खास है यह पर्व

राजधानी शिमला के पंडित अमर गौतम करवाचौथ पर महिलाएं अपने पति की दीर्घायु की कामना करती हैं। महिलाएं उपवास करती है और जल तक भी ग्रहण नहीं करती। महिलाओं को सुबह उठकर व्रत का संकल्प लेती है। उसके बाद संकल्प के साथ व्रत शुरू किया जाता है। रात को चंद्रमा को अ‌र्घ्य देकर अपना व्रत खोलती है। इस बार कई विशेष संयोग भी इस दिन बन रहे हैं जिससे पहली बार व्रत करने वाली महिलाओं और उद्यापन करने वाली महिलाओं के लिए भी यह अच्छा है।

शिमला के होटलों में भी होंगे कार्यक्रम

करवाचौथ पर शिमला के होटलों में पर्यटकों के लिए विशेष कार्यक्रम होंगे। पर्यटन निगम के होटलों सहित निजी होटलों में विशेष डीजे पार्टी के साथ महिलाओं को सरगी व पूजा थाली का इंतजाम भी होटल प्रबंधन द्वारा किया गया है। शिमला के कुछ होटलों में मिस्टर और मिस करवा चौथ का चुनाव भी होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.