जयराम ने मुजफ्फरपुर में उद्योगपतियों संग की बैठक
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर में इंडियन इंडस्ट्रीज एसो से बैठक की
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 08:14 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 08:14 PM (IST)
राज्य ब्यूरो, शिमला : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की बैठक में शामिल हुए। बैठक के दौरान उन्होंने एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ हिमाचल प्रदेश में औद्योगिक निवेश से संबंधित विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को उद्योगमित्र वातावरण सहित अन्य प्रकार के प्रोत्साहन प्रदान कर रही है। हिमाचल सरकार कांगड़ा में इनवेस्टर मीट आयोजित करने जा रही है। इसे सफल बनाने के लिए औद्योगिक संगठनों और उद्योगपतियों से संपर्क साधा जा रहा है। इसमें सरकार ने 80 हजार करोड़ रुपये का निवेश आने की संभावना जताई है। उत्तराखंड में ऐसा प्रयोग सफल रहा है। अब हिमाचल भी उसी तर्ज पर आयोजन करेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें