Move to Jagran APP

ननखड़ी के ऐरली महिला मंडल ने बांटे मास्क

विकास खंड ननखड़ी के महिला मंडल ऐरली ने लॉकडाउन के चलते घर पर रहकर मास्क बनाने का कार्य शुरू किया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 May 2020 04:53 PM (IST)Updated: Fri, 22 May 2020 04:53 PM (IST)
ननखड़ी के ऐरली महिला मंडल ने बांटे मास्क
ननखड़ी के ऐरली महिला मंडल ने बांटे मास्क

संवाद सूत्र, ननखड़ी : विकास खंड ननखड़ी के महिला मंडल ऐरली ने क‌र्फ्यू के कारण पर रहकर मास्क बनाने का कार्य शुरू किया है। महिला मंडल ऐरली की सदस्यों ने गांवों में पुरुषों सहित महिला और बच्चों को मास्क वितरित किए। इस दौरान शारीरिक दूरी का भी पूरा ध्यान रखा गया। महिला मंडल सदस्यों ने कहा कि कोरोना वायरस के वैश्विक संकट में गरीब परिवार के लोगों को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से मास्क बनाकर निशुल्क बांटे गए। महिला मंडल की सदस्य घर के काम से समय निकालकर मास्क बनाती हैं। इस मौके पर महिला मंडल अध्यक्ष मीना शर्मा, सचिव जानता मेहता, सदस्य उमा मेहता, सरोज शर्मा, ऊषा, अनिता, योगिता, रोशना, रेखा, सेवला ने सहयोग किया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.