सात व आठ को भारी बारिश की चेतावनी
शिमला सहित कांगड़ा जिला के कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार रात करीब दो ब
By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 07:27 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 06:18 AM (IST)
राज्य ब्यूरो, शिमला : शिमला सहित कांगड़ा जिला के कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार रात करीब दो बजे के बाद जमकर बारिश हुई। वहीं, शनिवार सुबह भी हल्की बारिश हुई। इससे गर्मी से राहत मिली। धर्मशाला में 48.6 मिलीमीटर, कांगड़ा में 41.9, शिमला में 36.7, ऊना में 9.7, बिलासपुर में 9.0 मिलीमीटर बारिश हुई।
इससे तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को ऊना और हमीरपुर में एक दो स्थानों पर बिजली गिरने और आंधी चलने की संभावना है। कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने सात व आठ जुलाई को प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर बहुत अधिक बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश व आंधी चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। अगले पांच दिन मौसम ऐसा ही रहेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें