नेरी गांव में दिनदहाड़े दो तेंदुओं ने गाय का मारा
राजधानी शिमला के साथ लगते नेरी गांव में तेंदुए के आतंक है।
जागरण संवाददाता, शिमला : राजधानी शिमला के साथ लगते नेरी गांव में तेंदुए के आतंक है। तेंदुए ने क्षेत्र में अभी तक कई जानवरों को शिकार बनाया है। विीरवार को नेरी में दिनदहाड़े दो तेंदुओं ने गाय को मार दिया। लोगों का कहना है कि तेंदुओं को भगाने की कोशिश की गई, लेकिन सफल नहीं हुए। कोई पास जाने की हिम्मत नहीं कर पाया। नेरी गांव निवासी रूप चंद ने बताया कि एक माह से तेंदुआ हर रात गाव के अंदर आता है और पशुओं पर हमला कर रहा है। यह गांव जंगल से घिरा हुआ है। लोगों ने वन विभाग से तेंदुओं को पकड़ने की मांग की है।
-------
शिकायत मिली है। विभाग ने तेंदुए के खतरे को देखते हुए पिंजरे लगाए हैं, लेकिन अभी तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है।
-अमित शर्मा, डीएफओ शिमला।
-------
सरगा में 15 बकरियां बनाई शिकार
संवाद सूत्र, ज्यूरी : जिला कुल्लू के विकास खंड निरमंड के तहत सरगा पंचायत में तेंदुए ने 15 बकरियों का मार दिया। पशु चिकित्सक ने बकरियों का पोस्टमार्टम कर रिपोर्ट तैयार कर ली है, जबकि दो बकरिया घायल हैं। भेड़ बकरी पालक शोभा सिंह, प्रताप सिंह और शेर सिंह ने बताया कि जब वह बुधवार सुबह हर रोज की तरह शेड में बकरिया देखने गए तो वहा 15 बकरिया मरी पड़ी थीं। तेंदुआ शेड की छत तोड़कर अंदर घुसा था। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से नुकसान की भरपाई करने की माग की है। पशु चिकित्सालय के फार्मासिस्ट रूप सिंह ने मामले की पुष्टि की है।