ललित बने युवक मंडल दलोग के प्रधान
उपमंडल रामपुर के दलोग गांव में सोमवार को युवाओं की बैठक हुई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Jul 2020 04:21 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jul 2020 04:21 PM (IST)
संवाद सूत्र, तकलेच : उपमंडल रामपुर के दलोग गांव में सोमवार को युवाओं की बैठक भलूनी, प्रताप चौहान और राकेश कायथ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ललित कायथ को युवक मंडल दलोग की कमान सौंपी गई। वहीं दीपक राज कायथ और सोनू भलूनी को उपाध्यक्ष, इंद्रजीत कायथ को महासचिव का पदभार दिया गया। वहीं मनजीत भलूनी को कोषाध्यक्ष, देवेंद्र ठाकुर और प्रदीप भलूनी को संयुक्त सचिव चुना गया। इसके अलावा दीवान, शिवराम और पवन को एक्टिव मेंबर बनाया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष ललित कायथ ने बताया कि पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। इसके अलावा लोगों को नशे के खिलाफ भी जागरूक किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें