Move to Jagran APP

हिमाचलः कुलदीप राठौर बने कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, हटाए गए सुखविंदर सुक्खू

Kuldeep Singh Rathore. राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश में वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलदीप सिंह राठौर को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Thu, 10 Jan 2019 05:41 PM (IST)Updated: Thu, 10 Jan 2019 07:17 PM (IST)
हिमाचलः कुलदीप राठौर बने कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, हटाए गए सुखविंदर सुक्खू
हिमाचलः कुलदीप राठौर बने कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, हटाए गए सुखविंदर सुक्खू
शिमला, जेएनएन। लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू की जगह वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलदीप सिंह राठौर पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

prime article banner

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वीरवार को राठौर की नियुक्ति की है। राठौड़ ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव और मुख्य प्रवक्ता हैं। 

सूत्रों के मुताबिक, कुलदीप सिंह राठौर कांग्रेस नेता आनंद शर्मा के करीबी हैं। हिमाचल के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह व सुक्खू में काफी समय से चल रही तनातनी के बीच पार्टी आलाकमान ने यह बदलाव किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.