किसान मोर्चा हर बूथ पर बनाएगा 10 किसान प्रहरी
प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष डॉ राकेश बबली ने कहा है कि मोर्चा हर बूथ पर
संवाद सूत्र, ठियोग : प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष डॉ राकेश बबली ने कहा है कि मोर्चा हर बूथ पर 10-10 किसान प्रहरी बनाएगी। इसके लिए कार्य योजना बनाई जाएगी। वह देवरीघाट शिव मंदिर में हुई जिला किसान मोर्चा की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने मोर्चा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों की ओर से किसानों के हित में बनाई जा रही विभिन्न योजनाओं को हर किसान परिवार तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष अजय श्याम नें कहा कि किसान समाज का महत्वपूर्ण अंग हैं। मोर्चा किसानों के हितों के लिए कार्य करे। आधुनिक कृषि व बागवानी के प्रचार प्रसार के लिए कृषि विज्ञान को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने का प्रस्ताव किसान मोर्चा को सरकार के समक्ष रखना चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश चौहान, जिला भाजपा अध्यक्ष अजय श्याम, प्रदेश नहामंत्री संजीव देष्टा आदि उपस्थित रहे।