कैथू वार्ड को मिला पहला सामुदायिक केंद्र
जागरण संवाददाता शिमला शहर के विकास के लिए कोरोना संकट के दौरान काम शुरू कर दिए
By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Nov 2020 06:10 PM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2020 06:10 PM (IST)
जागरण संवाददाता, शिमला : शहर के विकास के लिए कोरोना संकट के दौरान काम शुरू कर दिए गए हैं। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने इसका लोकार्पण किया। कैथू में वार्ड का पहला सामुदायिक केंद्र बना है। इसके बनने से वार्ड के लोगों को छोटे कार्यक्रम यहां करने की सुविधा मिल सकेगी। इसके निर्माण के लिए शहरी विकास मंत्री ने पहले पांच लाख की राशि दी थी। इसके बाद वीरवार को लोकार्पण के दौरान भी पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है। यहां कुछ और काम या विस्तार किया जाना है। इसके लिए राशि जारी की गई है। इस दौरान स्थानीय पार्षद सुनील धर, नगर निगम के अधिकारी व पार्षद भी मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें