संचिता भट्टाचार्य ने नचाए रामपुरवासी
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की तीसरी सास्कृतिक संध्या में स्कूलों के
संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर : अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की तीसरी सास्कृतिक संध्या में स्कूलों के विद्यार्थियों ने शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इनके अलावा बॉलीवुड सिंगर संचिता भट्टाचार्य ने लोगों को नचाया। वहीं प्रदेशभर से आए कलाकारों ने भी लोगों का मनोरंजन किया। मेले की तीसरी संध्या नगर परिषद रामपुर की ओर से आयोजित की गई। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
कार्यक्रम का आगाज पॉयनियर पब्लिक स्कूल डंसा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुति से किया। इसके बाद शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल जगातखाना, सनशाइन पब्लिक स्कूल रामपुर, राष्ट्रीय विद्या केंद्र दत्तनगर, प्राथमिक स्कूल चिलाआगे, प्राथमिक स्कूल बखन के विद्यार्थियों ने पहाड़ी व पंजाबी गीतों पर प्रस्तुति दी। इसके बाद दिग्जिवय, आदर्श शर्मा, यशवंत, सनम, विजय राजटा, ईशान, पूजा चौधरी, अशोक पालसरा, महेंद्र श्याम, गंगा ठाकुर, राजीव नरेट, मीनाक्षी शर्मा, संजीव नेगी, राकेश शर्मा, अंतरा गुप्ता, राकेश शर्मा, इंदु बाला, गोपी, रशमी ठाकुर, प्रदीप शर्मा, रजत जिंटा, प्रभा ठाकुर, विकास, राहुल शर्मा, बबीता नेगी, शेर सिंह, पवन कुमार, संजय कुमार, मेहर राही, दिशा ठाकुर आदि कलाकारों लोगों का मनोरंजन किया। इन्होंने पंजाबी, हिंदी, पहाड़ी और किन्नौरी गीत प्रस्तुत किए। इनके अतिरिक्त किन्नौर के गायक केदार नेगी, रोहड़ू के सुनील शर्मा, मंडी से गीता भारद्वाज ने लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया। वहीं, अंत में संचिता भट्टाचार्य ने कार्यक्रम पेश किया।
इस मौक विधायक नंद लाल, नगर परिषद अध्यक्ष मीना कुमारी, उपाध्यक्ष दीपक सूद, सीपी नेगी, विजेश गोयल, अतुल शर्मा, राहुल सोनी, अनिरुद्ध सिंह बिष्ट, प्रिंस शर्मा, पंकज बराड़, यशपाल सोनी आदि मौजूद रहे।