Move to Jagran APP

स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की आज होगी समीक्षा

जागरण संवाददाता शिमला शहर की सूरत बदलने के लिए चल रहे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में नए का

By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Jun 2021 04:24 PM (IST)Updated: Mon, 07 Jun 2021 04:24 PM (IST)
स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की आज होगी समीक्षा
स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की आज होगी समीक्षा

जागरण संवाददाता, शिमला : शहर की सूरत बदलने के लिए चल रहे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में नए कार्य क्या होने हैं, इस पर मंगलवार को होने वाली निदेशक मंडल की बैठक में चर्चा होनी है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में शहर के विकास कार्यों पर मुहर लग सकती है। बैठक में शहर में स्मार्ट सिटी के कार्यों की गति की समीक्षा होगी। किस कार्य में कहां क्या खामियां है, इसे कैसे गति दी जा सकती है, इस मसले पर भी विस्तार से रिपोर्ट रखी जानी है। नए प्रोजेक्ट क्या शुरू होने हैं, इनमें कहां क्या खामियां है, किस स्टेज पर वन मंत्री का मामला लटका है, इन सभी बिंदुओं में विस्तार से चर्चा की जानी प्रस्तावित है। इसी तरह से शहर में एस्कलेटर के प्रोजेक्टों की क्या स्थिति है। जाखू में बनने वाले रोप वे प्रोजेक्ट के लिए वन मंजूरी का मामला केंद्र सरकार के पास विचाराधीन है। इस मामले को कैसे जल्द करवाया जा सकता है। मुख्य सचिव या अतिरिक्त सचिव वन की ओर से इस मामले में जल्द ही कोई फैसला लिया जा सकता है। लक्कड़ बाजार से शहर के लिए रिज मैदान तक बनने वाले एस्केलेटर व एलीवेटर को कैसे जल्द जमीन पर उतारा जा सकता है, इसके लिए क्या क्या औपचापिकताएं पूरी करनी है। किन एजेंसियों के अनापत्ति पत्र अभी नहीं मिले हैं। इसके लिए भी प्रयास किए जाने हैं। अगले दो माह में शहर में बरसात के चलते काम प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए कैसे जल्द ही इन कार्यों को करने के लिए काम किया जाना है। इसके लिए स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को सरकार क ओर से निर्देश जारी किए जाने प्रस्तावित है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मंगलवार को सुबह 10:30 बजे यह बैठक प्रस्तावित है। इसमें स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। शहर में विकास के लिए कार्य करने के लिए 2900 करोड़ का प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी के तहत तैयार किया गया है। इसमें से कई कार्य है, जो अब जमीन पर दिखने शुरू हो गए हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.