हिमाचल ने हर बार नकारे आजाद व अन्य दल
लोकसभा चुनावों के दौरान हिमाचल प्रदेश की जनता ने भाजपा और कांग्रेस के अलावा किसी भी अन्य दल को बहुमत नहीं दिया है।
राज्य ब्यूरो, शिमला : लोकसभा चुनाव के दौरान हिमाचल की जनता ने भाजपा और कांग्रेस के अलावा किसी अन्य दल को बहुमत नहीं दिया है। हर बार बीएसपी सहित अन्य छोटे दल लोकसभा चुनाव में औंधे मुंह गिरे हैं। इस बार भी जनता ने ऐसे दलों सहित आजाद प्रत्याशियों को सिरे से नकार दिया है। अन्य दल और आजाद प्रत्याशी मिलकर भी एक फीसद वोट का आंकड़ा नहीं छू पाए हैं। यदि बात बीएसपी की की जाए तो 2014 के मुकाबले में हाथी एककदम आगे जरूर बढ़ा, लेकिन पहाड़ की चढ़ाई नहीं चढ़ पाया है। प्रदेश के लोकसभा चुनाव में दो राष्ट्रीय दलों का कब्जा रहा है। आज दिन तक न तो कभी हाथी पहाड़ चढ़ पाया और न कोई आजाद प्रत्याशी जीत दर्ज करवा सका। हालांकि वर्ष 1977 के दौरान हुए लोकसभा चुनाव में जनता पार्टी ने चारों सीटों पर कब्जा जमाया था। बसपा 1998 के लोकसभा चुनाव से हिमाचल में पैर जमाने की कोशिश कर रही है।
1996 में सबसे अधिक आजाद प्रत्याशी
प्रदेश के लोकसभा चुनाव में सबसे अधिक आजाद प्रत्याशी 1996 में खड़े हुए थे। उस बार के लोकसभा चुनाव में 28 आजाद प्रत्याशी मैदान में थे, लेकिन जनता की उम्मीदों पर एक भी खरा नहीं उतर पाया। 1998 के लोकसभा चुनाव में एक ही आजाद उम्मीदवार चुनाव में अपना भाग्य आजमाने के लिए उतरा।
1999 के लोकसभा चुनाव
पार्टी,प्रत्याशी,जीते,मतदान प्रतिशतता
बीएसपी,1,0,0.31
भाजपा,3,3,46.27
सीपीआइ,1,0,0.45
कांग्रेस,4,0,39.52
जनता दल एस,2,0,0.19
समाजवादी पार्टी,1,0,0.9
नेशनल कांग्रेस पार्टी,3,0,0.31
हिमाचल विकास कांग्रेस,1,1,12.38
आजाद,6,0,0.48
2004 लोकसभा चुनाव
पार्टी,प्रत्याशी,जीते,मतदान प्रतिशतता
बीएसपी,4,0,1.74
भाजपा,4,1,44.24
कांग्रेस,4,3,51.89
जनता दल एस,1,0,0.18
समाजवादी पार्टी,1,0,0.28
आजाद,9,0,1.66 2009 लोकसभा चुनाव
पार्टी,प्रत्याशी,जीते,मतदान प्रतिशतता
बीएसपी,4,0,1.59
भाजपा,4,3,49.58
सीपीआइएम,1,0,2.9
कांग्रेस,4,1,45.61
शिवसेना,3,0,0.24
समाजवादी पार्टी,1,0,0.34
लोक जनशक्ति पार्टी,1,0,1.17
राष्ट्रवादी सेना,3,0,0.5
राष्ट्रीय रक्षा दल,1,0,0.17
आजाद,9,0,0.67 2014 लोकसभा चुनाव
पार्टी,प्रत्याशी,जीते,मतदान प्रतिशतता
बीएसपी, 4,0,0.75
भाजपा,4,4,53.85
सीपीआइ एम,2, 0,1.75
कांग्रेस,4,0,41.07
शिव सेना ,2,0,0.29
समाजवादी पार्टी,4,0,0.28
आप,2,0,2.06
बहुजन मुक्ति पार्टी 2,0,0.1
हिमाचल स्वाभिमान पार्टी,1,0,0.13
आजाद,11,0,0.33 2019 लोकसभा चुनाव
पार्टी,प्रत्याशी,जीते,मतदानप्रतिशतता
बीएसपी,4,0,0.85
भाजपा,4,4,69.11
आलॅ इंडिया फारवर्ड ब्लॉक,3,0,0.18
सीपीआइएम,1,0,0.39
कांग्रेस,4,0,27.30
बीएमपी,1,0,0.01
एमबीईपी,1,0,0.05
स्वाभिमान पार्टी,2,0,0.04
हिमाचल जनक्रांति,1,0,0.02
आजाद,17,0,0.93
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप