प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर रोपे चिलगोजा के 70 पौधे
संवाद सहयोगी रिकांगपिओ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिवस पर रिकांगपिओ में भारतीय ज
संवाद सहयोगी, रिकांगपिओ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिवस पर रिकांगपिओ में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा किन्नौर ने पौधारोपण किया। कार्यक्रम में प्रदेश वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी बतौर मुख्य अतिथि एवं विशेष रूप से मुख्यमंत्री के ओएसडी शिशु धर्मा उपस्थित रहे। इस दौरान सेवा सप्ताह की शुरुआत पर 70 चिलगोजा के पौधे रोपे गए। सूरत नेगी ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर भाजपा भविष्य में भी सेवा सप्ताह के माध्यम से समाज सेवा के कार्य करेगी। भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रवीण मोयान ने कहा कि भाजयुमो कार्यकत्र्ता तीनों मंडलों में सेवा सप्ताह में पौधारोपण, सफाई अभियान, रक्तदान शिविर कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
इस मौके पर डीएफओ किन्नौर चमन राव, भाजपा निचार मंडल अध्यक्ष संजय नेगी, भाजयुमो महामंत्री मनोज नेगी व वियोम बिष्ट, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रवीना नेगी, जिला प्रवक्ता दीप ज्योति, आइटी सेल जिला संयोजक रवि नेगी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष महेश नेगी उपस्थित थे। चिलगोजा की गिरी में वसा, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, लौह तत्व, कैल्शियम व अनेक प्रकार के खनिज तत्व विद्यमान होते हैं।