किन्नौर जिले में बागवानी सुधार रही आर्थिकी
संवाद सहयोगी रिकांगपिओ जनजातीय जिला किन्नौर की जलवायु भिन्न होने के कारण यहां पर विभिन्न
By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 03:56 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 03:56 PM (IST)
संवाद सहयोगी, रिकांगपिओ : जनजातीय जिला किन्नौर की जलवायु भिन्न होने के कारण यहां पर विभिन्न प्रकार के फलों का उत्पादन संभव है। यहां की जलवायु सेब, बादाम, अखरोट, नाशपाती व चेरी की खेती के लिए उपयुक्त है। जिले के लोगों का मुख्य व्यवसाय बागवानी है। इससे लोग अपनी आर्थिकी सुधार रहे हैं। जिले की 65 में से दो पंचायतों को छोड़कर सभी पंचायतों में सेब की खेती की जा रही है। प्रदेश सरकार की बागवान मित्र नीतियों व कार्यक्रमों से जिले के बागवानों की आर्थिकी सुधर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें