आइएएस अधिकारी सहित जिले में चार कोरोना पॉजिटिव
राज्य सरकार के वरिष्ठ आइएएस अधिकारी सहित जिले में चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Sep 2020 07:38 PM (IST)Updated: Sat, 05 Sep 2020 07:38 PM (IST)
जागरण संवाददाता, शिमला : राज्य सरकार के वरिष्ठ आइएएस अधिकारी सहित जिले में चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आइएएस अधिकारी पिछले दिनों दिल्ली से लौटे हैं। इसी तरह से राज्य पर्यटन निगम के कर्मचारी सहित दो अन्य लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में कोरोना की जांच के लिए विधानसभा के दृष्टिगत पुलिस, सीआइडी से लेकर पर्यटन निगम के कर्मचारियों के टेस्ट करवाए गए हैं। मूल रूप से विधानसभा सेशन के दौरान जिन लोगों की ड्यूटी लगनी है, उनके टेस्ट करवाए जा रहे हैं। वहीं, आइएएस अधिकारी के संपर्क में आए अधिकारियों व कर्मचारियों को क्वारंटाइन कर दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें