52 साल में एचपीयू शिमला ने देश को दी कई हस्तियां
जेपी नड्डा आनंद शर्मा से लेकर हामिद करजई तक रहे हैं विश्वविद्यालय के छात्र अब दाखिलों से लेकर आनलाइन भरे जाते हैं परीक्षा फार्म।
जागरण संवाददाता, शिमला : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला शुक्रवार को 52 साल का हो जाएगा। अपने 52 साल के इतिहास में विश्वविद्यालय ने हिमाचल ही नहीं बल्कि देश को कई हस्तियां दी हैं। इनमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा का नाम शामिल है। इनके अलावा अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई भी विश्वविद्यालय के छात्र रहे चुके हैं।
एचपीयू ने अपने इस सफर के दौरान काफी कुछ बदलाव किया है। वर्तमान में दाखिलों से लेकर परीक्षा फार्म सभी आनलाइन भरे जाते हैं। विश्वविद्यालयों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दूसरा परिसर घनाहट्टी में बनाने, चार छात्रावास का निर्माण, खेलकूद व अन्य गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए इनडोर स्टेडियम बनाने की योजना के साथ ही प्रत्येक छात्रावास में 50 लाख की लागत से जिम बनाने का काम किया जा रहा है। ये बड़े नाम रहे हैं एचपीयू के छात्र
जेपी नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधि संकाय से एलएलबी। हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय संबंध और राजनीति विज्ञान में एमए। आनंद शर्मा पूर्व केंद्रीय मंत्री विधि संकाय से एलएलबी। अश्विनी कुमार नगालैंड के पूर्व राज्यपाल,
संजय करोल त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विधि संकाय से एलएलबी, सुरेश कश्यप भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, इंदु गोस्वामी राज्य सभा सदस्य, राजीव शर्मा पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश विधि संकाय से एलएलबी। अभिलाषा कुमारी लोकपाल समिति की न्यायिक सदस्य। स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ कार्यक्रम
जागरण संवाददाता, शिमला : एचपीयू शिमला के 53वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर वीरवार को गीत रामायण का आयोजन किया है। कार्यक्रम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति आचार्य सत प्रकाश बंसल ने की। इस अवसर पर राज्यपाल ने गीत रामायण पुस्तक का विमोचन भी किया।