Move to Jagran APP

अप्रैल में 9 डिग्री पहुंचा हिमाचल का तापमान, ठिठुरे लोग; सेब बागवान परेशान

Himachal Temperature down प्रदेश में पिछले दो दिन से जारी बारिश और चोटियों पर हिमपात से तापमान में काफी गिरावट आई है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 11:35 AM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2019 11:44 AM (IST)
अप्रैल में 9 डिग्री पहुंचा हिमाचल का तापमान, ठिठुरे लोग; सेब बागवान परेशान
अप्रैल में 9 डिग्री पहुंचा हिमाचल का तापमान, ठिठुरे लोग; सेब बागवान परेशान

शिमला, रविंद्र शर्मा। Himachal weather, प्रदेश में पिछले दो दिन से जारी बारिश और चोटियों पर हिमपात से तापमान में काफी गिरावट आई है। सुबह दस बजे तक शिमला में अधिकतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम के बिगड़े मिजाज से लोगों को तो गर्मी से राहत मिली है, लेकिन दूसरी ओर तापमान में आई गिरावट के कारण बागवान काफी परेशान हैं। इस दौरान कम तापमान सेब की फसल के लिए सही नहीं है। वर्तमान में छह हजार से सात हजार फीट की ऊंचाई वाले क्षेत्र में सेब के पौधो में फ्लावरिंग हो रही है। लेकिन बारिश और गिरते तापमान का प्रभाव इस क्षेत्र में लगे सेब के बगीचों पर सबसे अधिक पड़ रहा है। ठंड बढ़ जाने के कारण सेब के फूलों पर असर पड़ रहा है और पॉलिनेशन में भी रुकावट पैदा हो गई है। यदि मौसम का मिजाज आने वाले दिनों में ऐसा ही रहेगा तो सेब की फसल को भारी नुकसान होगा। मौसम विभाग के उपनिदेशक सुभाष चंद ने कहा गिरते तामपाने से सेब की फसल को काफी नुकसान पहुंचेगा।

prime article banner

आज हो सकती है बारिश

सुबह से प्रदेश के कई हिस्सों में काले बादल छाए रहे। मौसम विभाग की मानें तो दोपहर बाद बारिश हो सकती है। बुधवार रात को भी कई स्थानों पर रुक रुक कर बारिश हुई। जिस कारण प्रदेश में ठंड लौट आई है। बारिश के बाद रात साढ़े नौ बजे के करीब शिमला शोघी मार्ग पूरी तरह से धुंध के आगोश में था। इस दौरान वाहन चालकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। इस कारण दिल्ली-चंडीगढ़ जा रही कई बसें धुंध में फंसने के कारण अपने गंतव्य की ओर देरी से पहुंची।

दस बजे तक नौ डिग्री तापमान

हिमाचल प्रदेश में बिगड़े मौसम के मिजाज के बाद ठंड कितनी बढ़ गई है, इसका अंदाजा, तापामन से लगाया जा सकता है। बुधवार को प्रदेश की राजधानी का अधिकतम तापामन दस डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि वीरवार को सुबह दस बजे तक नौ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.