Move to Jagran APP

Cyber Crime: साइबर अपराधियों के निशाने पर हिमाचल, 20 राज्यों के शातिर सक्रिय

हिमाचल में 20 राज्यों के साइबर अपराधी सक्रिय हैं इन शातिर अपराधियों को पकड़ना सीआइडी साइबर विंग के लिए चुनौती बन गया है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 07:43 AM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 07:43 AM (IST)
Cyber Crime: साइबर अपराधियों के निशाने पर हिमाचल, 20 राज्यों के शातिर सक्रिय
Cyber Crime: साइबर अपराधियों के निशाने पर हिमाचल, 20 राज्यों के शातिर सक्रिय

शिमला, राज्य ब्यूरो। हिमाचल प्रदेश के लोग पूरे देश के साइबर अपराधियों के निशाने पर हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां 20 राज्यों के साइबर अपराधी सक्रिय हैं। इस साल 565 ऐसे संदिग्ध फोन ट्रेस हुए हैं, जिनके माध्यम से ठगी हुई है। ऐसे शातिरों की पहचान कर पकड़ना स्टेट सीआइडी की साइबर विंग के लिए चुनौती है। इन शातिरों ने जाली तरीके से फोन सिम हासिल कर रखी हैं।

prime article banner

इस संबंध में सीआइडी के एडीजीपी अशोक तिवारी ने इन राज्यों के पुलिस महानिदेशकों को शुक्रवार को पत्र लिखा है। इसमें ठगों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की गई है। मोबाइल फोन सेवा प्रदाता कंपनियों के नोडल अधिकारियों से भी कहा है कि वह संदिग्ध फोन की सेवाएं बंद करें। अगर कंपनियों ने उचित कदम नहीं उठाए तो उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। 

इस साल 1500 से अधिक शिकायतें

हिमाचल में साइबर क्राइम की वारदातों में बढ़ोतरी हो रही है। इस साल ही 1500 से अधिक शिकायतें आई हैं। इनमें से साइबर थाने में एक हजार शिकायतें मिल चुकी हैं। शेष शिकायतें जिलों की पुलिस के पास पहुंची हैं। जांच में पाया है कि ज्यादातर शिकायतें सोशल मीडिया से संबंधित हैं। इनमें से एक तिहाई शिकायतें वित्तीय धोखाधड़ी की हैं। साइबर थाने में इस वर्ष 10 एफआइआर दर्ज हुई हैं। इनकी जांच चल रही है। ज्यादातर शिकायतों को सुलझा दिया है। ऐसे मामलों में आरोपित दूसरे राज्यों के हैं। धोखाधड़ी मामलों में एक फीसद भी आरोपित हिमाचल से नहीं हैं। 

कहां करें शिकायत

साइबर क्राइम विंग को लैंडलाइन नंबर 0177-2620331 या टोल फ्री नंबर 155260 पर सूचित करें। मोबाइल फोन नंबर 9805953670 शिकायत दर्ज कराने के लिए 24 घंटे उपलब्ध है। साइबर अपराधी दूसरे राज्यों में बैठे हैं। वह लोगों को फेक कॉल कर धोखाधड़ी कर रहे हैं। फ्रॉड वित्तीय मामलों में बैंक भी सहयोग नहीं करते हैं। ठगों के पास मोबाइल फोन सिम जाली होते हैं। ऐसे में उन्हें पकड़ना आसान नहीं होता। अब 20 राज्यों के डीजीपी को एडीजीपी की ओर से पत्र लिखा गया है। इसमें उनसे संदिग्ध मोबाइल फोन के संबंध में कड़ी कार्रवाई करने का अपील की गई है।

आम जनमानस को सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है कि वे संदिग्ध कॉल, ई-मेल द्वारा मांगी जा रही बैंक खाते की डिटेल प्रदान न करें।

-नरवीर राठौर, डीएसपी, साइबर क्राइम

282 संदिग्ध फोन नंबर 

राज्य                                   कुल फोन नंबर

आंध्र प्रदेश व तेलंगाना                10

बिहार व झारखंड                       48 

दिल्ली                                     36

गुजरात                                   10

हरियाणा                                  11

कर्नाटक                                     7

महाराष्ट्र                                    15

मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़                  7

पंजाब                                         2 

राजस्थान                                  16

तमिलनाडु                                    5

उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड                  25

पश्चिम बंगाल व अंडमान निकोबार   78

ओडिशा                                        7 

 पर्यटकों को तोहफा, सरकारी होटलों के किराये में मिल रही है भारी छूट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.