सुबह 7 से शाम 7 बजे तक कर्फ्यू में छूट देने की तैयारी, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ की चर्चा
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने डीसी व एसपी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में कर्फ्यू में छूट बढ़ाए जाने के संकेत दिए हैैं।
शिमला, जेएनएन। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने डीसी व एसपी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में कर्फ्यू में छूट बढ़ाए जाने के संकेत दिए हैैं। सीएम ने अधिकारियों से पूछा कि क्या कर्फ्यू में छूट पर्याप्त है या इसे बढ़ाया जाना चाहिए। इस पर चर्चा हुई। सीएम ने कहा सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक कर्फ्यू में छूट दिए जाने के सुझाव आ रहे हैं। वर्किंग ऑवर्स इसमें आ जाएंगे। इस कारण आर्थिक गतिविधियां भी जोर पकड़ेंगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा इस पर विचार किया जाएगा। 13 मई को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में इस पर फैसला हो सकता है।
सीएम ने अधिकारियों को और सतर्क रहने के लिए कहा। अन्य राज्यों से ट्रेन के माध्यम से आने वाले लोगों के लिए ऊना में व्यवस्था करने का आदेश दिया गया।
13 को पहली रेल पहुंचेगी
बेंगलुरु से विशेष ट्रेन 13 मई को सुबह 6 बजे ऊना पहुंचेगी। थिविम, मड़गांव और करमाली (गोवा) से एक और विशेष ट्रेन 15 मई को ऊना पहुंच जाएगी। उन्होंने उपायुक्त ऊना को निर्देश दिए कि बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की प्रदेश वापसी के सभी आवश्यक इंतजाम किए जाएं। शीघ्र ही लगभग 300 विद्यार्थी यूक्रेन से चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि इन सभी छात्रों को संस्थागत क्वारंटाइन में रखा जाएगा।
यह भी पढ़ें: Coronavirus: कांगड़ा में एक आैर कोरोना संक्रमित, टांडा में 63 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव
यह भी पढ़ें: नालागढ़ की लैब तकनीशियन पंजाब में कोरोना संक्रमित, एक सप्ताह पहले आई थी बच्चों से मिलने