हिमाचल को कल मिलेगा 500 करोड़ रुपये कर्ज
राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल सरकार ने 500 करोड़ रुपये कर्ज लेने से संबंधित अधिसूचना जारी कर
By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Feb 2018 03:01 AM (IST)Updated: Tue, 13 Feb 2018 03:01 AM (IST)
राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल सरकार ने 500 करोड़ रुपये कर्ज लेने से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। यह कर्ज 10 साल के लिए लिया जा रहा है। कर्ज के 500 करोड़ रुपये सरकार को 14 फरवरी को मिल जाएंगे। ऐसे में सरकार को ब्याज सहित यह राशि 14 फरवरी 2028 तक लौटानी होगी। प्रदेश की भाजपा सरकार को डेढ़ महीने के भीतर दूसरी बार कर्ज लेने की नौबत आई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें