डिजिटल लर्निंग में पिछड़े हिमाचल के स्कूल, टाप-5 के 15 से कम अंक
जागरण संवाददाता शिमला शिक्षा विभाग स्कूलों में आधुनिक तकनीक से पढ़ाई करवाने (डिजिटल
जागरण संवाददाता, शिमला : शिक्षा विभाग स्कूलों में आधुनिक तकनीक से पढ़ाई करवाने (डिजिटल लर्निंग) में पूरी तरह पिछड़ गया है। परफॉर्मेंस ग्रेडिग इंडेक्स (पीजीआइ) रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। पढ़ाई से लेकर मूलभूत सुविधाएं देने में आगे रहे प्रदेश के टाप-5 स्कूलों के भी डिजिटल लर्निग में 15 से कम अंक आए हैं।
कोरोनाकाल में शिक्षा विभाग ने आनलाइन पढ़ाई का कांसेप्ट शुरू कर खूब वाहवाही लूटी। विभाग का दावा था कि रोजाना 90 फीसद बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई से जुड़ रहे हैं। स्कूलों से लाइव कक्षाएं लगाने का भी दावा किया गया जबकि हकीकत कुछ और ही है। स्कूलों में आइसीटी लैब बनी हुई है लेकिन उसका उचित उपयोग नहीं हो रहा है। कुछ स्थानों पर लैब बंद पड़ी हुई है। कई स्कूलों में डिजिटल क्लासरूम ही नहीं है। दूरदराज क्षेत्रों के स्कूलों में इंटरनेट की सुविधा नहीं है।
परर्फाेंमेंस ग्रेडिग इंडेक्स (पीजीआइ) में हिमाचल को ग्रेड 1 प्लस मिला है। हिमाचल ने 1000 में से 839 अंक हासिल किए हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने परफॉर्मेंस ग्रेडिग इंडेक्स (पीजीआइ) 2019-20 की रिपोर्ट जारी की है। हिमाचल ने कुल एक हजार अंकों में से 839 अंक हासिल किए हैं। वर्ष 2018-19 में प्रदेश ने 1000 में से 799 अंक हासिल हुए थे। वर्ष 2018-19 के मुकाबले हिमाचल ने कई क्षेत्रों ने बेहतर स्थान हासिल किया है। शिक्षा की गुणवत्ता, बुनियादी सुविधाएं, समान शिक्षा और गवर्नेंस प्रोसेस के मामले में हिमाचल प्रदेश ने देश के कई राज्यों को पीछे छोड़ा है।
हिमाचल के ये है टाप-5 जिला
जिला,कुल अंक,आउटकम, इफेक्टिव क्लासरूम ट्रांजेक्शन,इंफ्रास्ट्रक्चर व फेसिफिलिटी,स्कूल सेफ्टी चाइल्ड प्रोटेक्शन,डिजिटल लर्निंग,गर्वनेंस प्रोसेस
मंडी,388,167,82,40,31,10,58
कांगड़ा, 358, 168, 70, 41, 23, 13,43
शिमला,347,146,77,42,19,10,52
हमीरपुर, 332,152,72,45,15,15,33
ऊना,329,144,65,44,26,15,36
कुल्लू,321,131,68, 40,17,10,55
बिलासपुर,314,145,77,33,24,11,24