Move to Jagran APP

हिमाचल मंत्रिमंडल का फैसला, ढाई हजार बेराजगारों को मिलेगा रोजगार

Himachal Cabinet decisions हिमाचल मंत्रिमंडल ने 2477 पदों को भरने की दी मंजूरी पैरा कार्यकर्ताओं के 1578 पद भरने की भी अनुमति।

By Babita kashyapEdited By: Published: Fri, 17 Jan 2020 09:00 AM (IST)Updated: Fri, 17 Jan 2020 09:00 AM (IST)
हिमाचल मंत्रिमंडल का फैसला, ढाई हजार बेराजगारों को मिलेगा रोजगार
हिमाचल मंत्रिमंडल का फैसला, ढाई हजार बेराजगारों को मिलेगा रोजगार

शिमला, राज्य ब्यूरो। हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने वीरवार को विभिन्न विभागों में 2477 पदों को भरने की मंजूरी दे दी। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य (आइपीएच) विभाग में सबसे अधिक पैरा कार्यकर्ताओं के 1578 पद भरने की अनुमति दी गई। इन पदों को सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग की 394 नई पेयजल व सिंचाई योजनाओं के संचालन के लिए विभाग की पैरा कार्यकर्ता नीति के अंतर्गत भरा जाएगा। विभाग खुद भर्ती करेगा। 

loksabha election banner

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में वीरवार को साढ़े तीन घंटे चली मंत्रिमंडल की बैठक में विभिन्न श्रेणियों के पद भरने के साथ 35 एजेंडा आइटम पर चर्चा हुई। शिक्षा विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 819 पद अनुबंध आधार पर भरने की स्वीकृति दी गई। सीधी भर्ती से सिविल जज के 11 पद मंजूर किए गए। इन पदों को प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से भरा जाएगा। मंत्रिमंडल ने बिलासपुर जिले में बैसाखी, नलवाड़ मेला झंडूता और नलवाड़ मेला सुनहाणी को जिलास्तरीय मेला घोषित करने को स्वीकृति दी। इससे जिला की समृद्धि संस्कृति व परंपराओं को बढ़ावा दिया जा सकेगा।

अन्य विभागों में इन पदों को भरने की मंजूरी

  • बागवानी विभाग में अनुबंध आधार पर कनिष्ठ तकनीशियन के 16 पद भरेंगे। आठ पद सीधी भर्ती व आठ पद बैच आधार पर भरे जाएंगे।
  • उपायुक्त कार्यालय मंडी के लिए कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आइटी) के छह व सेवादारों के सात पद मंजूर।
  • अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नालागढ़ और नागरिक न्यायालय बंजार, तीसा व शिलाई में नियमित आधार पर रिकॉर्ड कीपर के चार पद।
  • उद्योग विभाग में चालकों के तीन पद।
  • आल्टर्नेटिव डिस्प्यूट्स रिजोल्यूशन सेंटर बिलासपुर, हमीरपुर, रिकांगपिओ व नाहन में चौकीदार व सेवादारों के चार और सफाई कर्मचारी के चार पद।

 ब्रांड के तौर पर विकसित होगी मछली

हिमाचल सरकार मछली को ब्रांड के तौर पर विकसित करेगी। मछली के दाम में एकरूपता लाने और मछली उत्पादन से जुड़े लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार के उद्देश्य से राज्य के जलाशयों के लिए एक परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई। यह परियोजना गोबिंदसागर में लागू की जाएगी।

शिक्षा विभाग में मंजूर पद

पद संख्या जेबीटी 532 

टीजीटी कला 104

शास्त्री 133 

भाषा अध्यापक 35

टीजीटी नॉन मेडिकल 08

टीजीटी मेडिकल 07

(पद प्रारंभिक शिक्षा विभाग में अनुबंध आधार पर मंजूर किए गए)

आइपीएच विभाग में ये पद भरेंगे   पद संख्या

बहुद्देश्यीय कार्यकर्ता                     874

पैरा पंप ऑपरेटर                          417

पैरा फिटर                                   287


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.