Move to Jagran APP

ह‍िमाचल भाजपा में दो सांसदों का टिकट कटना लगभग तय

लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की चारों सीटें जीतने के लिए भाजपा के दो सांसदों का टिकट कटना लगभग तय है।

By Munish Kumar DixitEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 11:41 AM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 11:41 AM (IST)
ह‍िमाचल भाजपा में दो सांसदों का टिकट कटना लगभग तय
ह‍िमाचल भाजपा में दो सांसदों का टिकट कटना लगभग तय

जेएनएन, शिमला: लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की चारों सीटें जीतने के लिए भाजपा के दो सांसदों का टिकट कटना लगभग तय है। शिमला के होटल पीटरहॉफ में हिमाचल भाजपा कार्यसमिति की बैठक के पहले दिन बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए रोडमैप तैयार किया गया। चारों सीटों व विजयी प्रत्याशियों के नाम पर तीन घटे तक चर्चा हुई। हालांकि इन सीटों पर कौन चुनाव लड़ेगा, इसका निर्णय बाद में लिया जाएगा। बैठक में एक सर्वे रिपोर्ट में कहा गया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कोई भी चुनाव लड़ सकता है। यदि भाजपा सांसदों का टिकट बदलना होगा तो संसदीय बोर्ड निर्णय लेगा।

loksabha election banner

लोकसभा में प्रदेश से चार सांसद हैं। शांता कुमार, अनुराग ठाकुर, वीरेंद्र कश्यप व रामस्वरूप शर्मा संसद सदस्य हैं। बैठक में तय हुआ कि प्रदेश में भाजपा केंद्र व प्रदेश सरकार में हो रहे विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। अगले दो महीने भाजपा पूरी ताकत के साथ काम करेगी।

चारों सीटें जीतेगी भाजपा

हम विकास को चुनावी मुद्दा बनाएंगे। प्रदेश की जनता का विधानसभा चुनाव में समर्थन मिला है। हिमाचल सरकार को केंद्र का हर कदम पर सहयोग मिल रहा है। लोकसभा चुनाव में भाजपा चारों सीटें जीतेगी। -जयराम ठाकुर, मुख्यमंत्री।

लोकसभा चुनाव से पहले होंगी निगम व बोर्डो में नियुक्तियां

लोकसभा चुनाव से पहले निगम व बोर्डो में नियुक्तियां होंगी। ये नियुक्तियां मुख्यमंत्री करेंगे। दो दिन के मंथन में केंद्र व राज्य सरकार के विकास कार्यो को जन-जन तक ले जाने पर मंथन होगा। इन उपलब्धियों को जनता तक कैसे ले जाना है, इसका रोडमैप तैयार किया जाएगा। पेट्रोल व डीजल के दाम तय करना सरकार का कार्य है। बैठक में लोकसभा चुनाव पर ही फोकस रहेगा। टिकट आवंटन को लेकर अभी चुनाव दूर हैं। -सतपाल सिंह सत्ती, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.