Move to Jagran APP

Weather Update Himachal: हिमाचल के इन आठ जिलों में भारी बर्फबारी की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी

Weather Update Himachal मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को हिमाचल के आठ जिलों में भारी बर्फबारी और बारिश की संभावना जतायी है जिसे लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Tue, 07 Jan 2020 09:09 AM (IST)Updated: Tue, 07 Jan 2020 09:09 AM (IST)
Weather Update Himachal: हिमाचल के इन आठ जिलों में भारी बर्फबारी की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी
Weather Update Himachal: हिमाचल के इन आठ जिलों में भारी बर्फबारी की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी

शिमला, राज्य ब्यूरो। प्रदेश में सोमवार को बारिश-बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रदेश में 75 सड़कें बंद हैं। बर्फबारी से प्रदेश में 20 ट्रांसफार्मर बंद हैं। बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोग दिनभर ठंड में ठिठुरने को मजबूर हुए। विभिन्न रूटों पर एचआरटीसी व निजी 20 बसें फंस गई हैं। इससे प्रदेश में 120 बसों के रूट प्रभावित हुए हैं। ऊपरी शिमला डोडरा क्वार में सभी सड़कें बंद हैं।

loksabha election banner

मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के आठ जिलों शिमला, कांगड़ा, किन्नौर, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन व सिरमौर में ऊंचे क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट यानी सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है। वहीं, सोमवार को सुबह से प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में रुक-रुक बारिश होती है। कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। इससे न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में और गिरावट आई है। शिमला के कुफरी, ठियोग, नारकंडा समेत कुल्लू जिले के मनाली, चंबा जिले के पांगी, भरमौर और किन्नौर में ताजा हिमपात हुआ है। प्रदेश में एक ही दिन में ऊना में 6.8 डिग्री तक तापमान में गिरावट आई है।

सराज में 23 संपर्क सड़कें बंद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र सराज में 23 संपर्क सड़कें बर्फबारी से बंद हो गई हैं। इसके अलावा कुल्लू जिले के बंजार में तीन सड़कें, भरमौर में एक सड़क बंद है। अन्य जिलों में भी बर्फबारी से सड़कें बंद हुई है।

कितनी सड़कें बंद

राष्ट्रीय राजमार्ग    05

शिमला जोन        15

मंडी जोन            45

कांगड़ा जोन        10

कितनी बर्फबारी

ठियोग          8 इंच

कुफरी          6 इंच

नारकंडा        6 इंच

खड़ापत्थर    5 इंच

शिमला        4 इंच

पांगी           2 इंच

कहां कितना रहा तापमान

स्थान     न्यनूतम     अधिकतम

केलंग        -9.8         -4.4

कुफरी        -3.2         1.0

कल्पा        -2.2        -0.7

मनाली      -0.4          5.0

डलहौजी    -0.3         1.2

शिमला      0.8           4.1

धर्मशाला   3.8           7.8

सोलन       4.5           9.0

सुंदरनगर  5.7         10.6

ऊना         8.8         11.6

हिमाचल की अन्य खबरें पढऩे के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.